उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां पर कुल जिलों की बात करें, तो ये 75 जिले हैं। इस राज्य के हर जिले की अपनी खासियत है, जो कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करती है। हमने अपने पिछले कई लेखों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में जाना है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसे जिले के बारे में जानेंगे, जो कि देशभर में हींग के लिए मशहूर है। कौन-सा है यह जिला और क्या है जिले की कहानी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश भारत का एकमात्र राज्य है, जो कि सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां पर कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी है, वहीं सबसे छोटा जिला भदोही है।
पर्यटन के हिसाब से भी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें प्रमुख रूप से धार्मिक पर्यटन शामिल है। ऐसे में देश का एक बड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश में पहुंचता है। साल 2011 की जनगणना देखें, तो उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
पढ़ेंः किस शहर को कहा जाता है उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार, जानें
ऐसे में राजनीतिक, आर्थिक और भूगौलिक रूप से उत्तर प्रदेश का अधिक महत्व है। यहां के हर जिले की अपनी कहानी और समृद्ध इतिहास है। ऐसे में क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला हींग के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
एक जनपद-एक उत्पाद के तहत की गई है पहचान
उत्तर प्रदेश में साल 2018 में एक जनपद-एक उत्पाद(ODOP) की शुरुआत हुई थी। इसके तहत यहां पर अलग-अलग जिलों में स्थानीय उत्पादों की पहचान की गई थी, जिससे जिलों में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिले और देशभर में जिलों की एक नई पहचान बने।
ऐसे में एक जनपद-एक उत्पाद के तहत अलग-अलग उत्पादों की पहचान हुई और इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में हींग के लिए एक जिला उभरकर सामने आया।

हींग के लिए जाना जाता है उत्तर प्रदेश का यह जिला
उत्तर प्रदेश के बहुत से जिले खाने-पीने के उत्पादों के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि, इन सभी जिलों के बीच बृज क्षेत्र में आने वाला हाथरस जिला हींग के लिए जाना जाता है। यहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में हींग की आपूर्ति की जाती है।
क्यों कहा जाता है हींग का शहर
उत्तर प्रदेश के इस शहर को हींग का शहर भी कहा जाता है। दरअसल, इस जिले में हींग का अधिक उत्पादन किया जाता है। वहीं, भारतीय घरों में हींग का अधिक महत्व है। हींग के औषधीय गुणों के कारण भी लोग खाने में हींग को प्राथमिकता देते हैं।
100 सालों से हो रहा है व्यापार
हाथरस में हींग का व्यापार कोई नया व्यापार नहीं है, बल्कि यहां पर पिछले 100 सालों से हींग का व्यापार हो रहा है। ब्रिटिश शासन के समय हाथरस एक प्रमुख इंडस्ट्रियल हब था। ऐसे में भारत में औद्योगिक क्रांति के बीच हाथरस के इंडस्ट्रियल हब को भी शामिल किया जाता है। इस जिले में 4 तहसील, 15 ब्लॉक, 672 गांव और1488 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला देशी घी के लिए है प्रसिद्ध, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कितना बड़ा, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.