भारत के किस शहर को कहा जाता है Egg City, जानें
भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कुछ शहरों को उनके खान-पान के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वहीं, खान-पान में अंडे भी आते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। अंडे में कैल्शियम, विटामिन, मैग्निशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम Egg City के नाम से भी जानते हैं। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत देश को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सरस संस्कृति, अनूठी परंपराएं, वेश-भूषा, ज्ञान और समृद्ध इतिहास दुनिया के सभी देशों की सूची में भारत को विशेष स्थान प्रदान करने का काम करते हैं।
यही वजह है कि विदेशी सैलानी भी भारत की तरफ आकर्षित होते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित शहरों की अपनी खासियत है।
ऐसे में कई शहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। भारत में खान-पान का विशेष महत्व है, जिसमें अंडों का सेवन भी किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत में एक शहर ऐसा भी है, जिसे Egg City के नाम से भी जाना जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य में है सबसे अधिक सोना, जानें
किस शहर को कहा जाता है Egg City
भारत में खान-पान का विशेष महत्व है, जिसमें अंडे का विशेष स्थान है। सुबह नाश्ते की बात हो या फिर शाम को हेल्दी खाने की, तो अंडे व इससे बने पकवान को तवज्जो दी जाती है। अंडे में विटामिन-डी पाया जाता है।
इसके साथ ही यह वजन को नियंत्रित करने के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाले अधिकांश व्यक्ति अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर किस शहर को Egg City के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि तमिलनाडू राज्य का नमक्कल जिला अंडे के शहर के रूप में भी जाना जाता है।

क्यों कहा जाता है अंडे का शहर
अब सवाल यह है कि आखिर इस शहर को ही अंडे का शहर क्यों कहा जाता है। तमिलनाडू राज्य की नमक्कल जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, दक्षिण क्षेत्र के नमक्कल जिला में अंडे का प्रमुख रूप से उत्पादन किया जाता है। ऐसे में इस शहर को अंडों का शहर भी कहा जाता है। यहां से अंडों को उत्पादन होने के बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है।
जिले का एक परिचय
नमक्कल नाम नमागिरी से लिया गया है, जो कि इस शहर के केंद्र में स्थित एक बड़ी चट्टान है, जिसे पर 17वीं शताब्दी में राजा थीरू रामचंद्र नायकर ने एक किले का निर्माण करवाया था। यहां पर चोलाओं ने भी राज किया। बाद में यहां परिवर्तन होता गया और अंत में यहां पर ब्रिटिश शासन ने अपनी हुकूमत जमा ली।
यहां पर अर्द्धनारीश्वर मंदिर भी है, जो कि यहां के प्रमुख मंदिरों में से एक है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘जूतों’ के लिए है मशहूर, जानें
पढ़ेंः भारत में बहने वाली प्रमुख नदियां कौन-सी हैं, देखें लिस्ट
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.