This is an archived article last updated on Sep 25, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस राज्य में है सबसे अधिक सोना, जानें

Last Updated: Sep 25, 2023, 16:18 IST

भारत देश में बहुत से महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जिसमें सोना सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। आपने भारत के बहुत से राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जहां पर सोना पाया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जहां पर सबसे अधिक सोना पाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे अधिक सोना वाला राज्य
सबसे अधिक सोना वाला राज्य

दुनिया में बेशकीमती धातुएं मौजूद हैं, जिनमें से एक धातु सोना भी है। धरती पर बहुत ही कम मात्रा में होने और कड़ी मेहनत कर उत्खन्न कर निकाले जाने के कारण इस धातु का अधिक मूल्य है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा देश बना गया है, जो कि सोने की रिसाइक्लिंग करता है। वहीं, 2021 तक भारत ने विश्व का 6.5 प्रतिशत या 75 टन सोने की रिसाइक्लिंग की है। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘शहरों का शहर’, जानें

इस बीच आपने कई जगहों पर पढ़ा और सुना होगा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में सोना पाया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सोना पाया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

 

किस राज्य में पाया जाता है सबसे अधिक सोना

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हालांकि, इनमें से कर्नाटक राज्य भारत में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। देश में निकाला जाने वाला करीब 80 फीसदी सोना यही से निकलता है। यहां की कोलार गोल्ड फील्ड्स से सोने निकाला जाता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर करीब 17 लाख टन सोने का भंडार है। कोलार के अलावा यहां पर हसन, रायचूर और धारवाड़ से भी सोना निकाला जाता है। यही वजह है कि कर्नाटक को सोने का भंडार भी कहा जाता है। 

 

इस राज्य में भी पाया जाता है सोना

कर्नाटक के अलावा झारखंड राज्य में भी सोना पाया जाता है। यहां बहने वाली सुवर्ण रेखा नदी में भी सोने के कण पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर सिंहभूमी और सोनापाट घाटी में भी सोने का भंडार है। इस राज्य से हर साल कई किलों सोना निकाला जाता है। 

 

केरल से भी निकाला जाता है सोना

भारत में केरल राज्य से भी सोना निकाला जाता है। यहां पर छवियार पुझा और पुन्ना पुझ नदी के पास सोना पाया जाता है, जिसे उत्खनन कर निकाला जाता है। हालांकि, बाकी राज्यों के मुकाबले यहां से निकाले जाने वाले सोने की मात्रा कम है। 

 

बिहार के इस जिले में भी पाया जाता है सोना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक, झारखंड और केरल के अलाव बिहार में भी सोना पाया जाता है। यहां प्रमुख रूप से जमुई जिले में सोना पाया जाता है। हालांकि, यहां भी मिलने वाले सोने की मात्रा कम होती है। ऐसे में भारत के इन चार राज्यों में प्रमुख रूप से सोना पाया जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 25, 2023, 16:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News