उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘कपड़ों’ के लिए है मशहूर, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां पर कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इन सभी जिलों और जिलों में स्थित शहरों की अपनी विशेषता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत अलग-अलग उत्पादों की पहचान की है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के एक जिले को कपड़ों के लिए चुना गया है। क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला कपड़ों के लिए जाना जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत के सबसे अधिक जिलों वाले राज्यों की बात करें, तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां पर कुल 75 जिले और 18 मंडल है। इन सभी जिलों में स्थित शहरों की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करती है। इसी कड़ी में क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला कपड़ों के जाना जाता है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘भारत का प्रवेश द्वार’, जानें
खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद योजना द्वारा इस जिले की पहचान की गई है। कौन-सा है यह जिला और क्या है इसके पीछे की कहानी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
एक जनपद-एक उत्पाद के तहत जिलों की पहचान
साल 2018 में केंद्र सरकार की ओर से एक जिला-एक उत्पाद की पहचान की गई थी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनाते हुए अपने यहां पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग उत्पादों की पहचान की है। ऐसे में यहां पर 75 जिलों के अपने 75 उत्पाद हैं।
कौन-सा जिला कपड़ों के लिए है मशहूर
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बीच एक ऐसा जिला भी है, जो कि मुख्यतः वस्त्र उत्पादों के लिए मशहूर है। आपको बता दें कि अंबेडकर नगर जिला वस्त्र उत्पादों के लिए जाना जाता है।

क्यों वस्त्र उत्पादों के लिए मशहूर है जिला
उत्तर प्रदेश की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, अंबेडगर नगर के टांडा क्षेत्र में पावरलूम के माध्यम से बहुतायत रूप से वस्त्रों का उत्पादन किया जाता है। बीते 50 वर्षों से टांडा का हर घर किसी न किसी रूप में कपड़ों के निर्माण से जुड़ा हुआ है। पावर लूम कपड़ा उद्योग से करीब 43,000 कारीगरों को रोजगार मिल रहा है।
जिले का परिचय
उत्तर प्रदेश का अंबेडकर नगर जिला फैजाबाद मंडल का एक जिला है, जो कि 29 सितंबर, 1995 को परीसीमित किया गया था। जिले का नाम संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम रखा गया था। वहीं, यह जिला टेराकोटो वस्त्र उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां पर हैंडलूम और पावरलूम के माध्यम से वस्त्रों का निर्माण किया जाता है।
कौन-से कपड़ों के लिए जाना जाता है जिला
यहां पर प्रमुख रूप से कमीज के कपड़े, लुंगी के कपड़े, गमछा व अरबी रूमाल बनाए जाते हैं। इन उत्पादों को देशभर में पहुंचाने के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। इसके अलावा यहां पर एक ताप-विद्युत गृह, सीमेंट फैक्ट्री व चीनी मिल भी है। इस जिले में 5 तहसील, 9 विकास खंड, 1757 गांव और 3421 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘शहरों का शहर’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.