This is an archived article last updated on Sep 29, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Motor City’, जानें

Last Updated: Sep 29, 2023, 11:54 IST

भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी खासियत है। कुछ शहरों को उनके रहन-सहन के लिए, तो कुछ शहरों को उनके खान-पान के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में कुछ शहर ऐसे भी हैं, जो कि अपने उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हमने अपने पिछले कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों को जाना है। इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम एक ऐसे शहर के बारे में जानेंगे, जिसे भारत में ‘Motor City’ के नाम से जाना जाता है। कौन-सा है यह शहर और किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत की मोटर सिटी
भारत की मोटर सिटी

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां के यदि हर शहर का भ्रमण किया जाए, तो आपको कई विविधताएं देखने को मिल जाएंगी। किसी शहर का जायका आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा, तो किसी शहर की संस्कृति का रंग आप पर चढ़ने लगेगा।

अलग-अलग शहरों की अनूठी परंपराएं और यहां की वेशभूषा लोगों को आकर्षित करने का काम करती हैं। वहीं, इनके अलावा यहां के उत्पाद भी लोगों के आकर्षित होने के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसे में हमने भी अपने पिछले कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जाना है।

इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के ऐसे शहर के बारे में जानेंगे, जिसे  ‘Motor City’ के नाम से भी जाना जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Egg City, जानें

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Motor City’

अब सवाल यह है कि आखिर किस शहर को मोटर सिटी के नाम से जाना जाता है। सबसे पहले, तो हम यह जान लेते हैं कि यहां मोटर सिटी से हमारा क्या तात्पर्य है। दरअसल, मोटर सिटी यहां पर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए इस्तेमाल किया गया है न कि घरों और फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाली छोटी मोटर के लिए इस्तेमाल हुआ है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर को हम मोटर सिटी के नाम से जानते हैं।

 

क्यों कहा जाता है ‘Motor City’

अब सवाल यह है कि भारत में बहुत से शहर मौजूद हैं। ऐसे में सिर्फ पुणे शहर को ही मोटर सिटी क्यों कहा जाता है। दरअसल, पुणे शहर एक ऑटोमोबाइल सेक्टर का हब है। यहां पर वाहन निर्माण के कई बड़े-बड़े प्लांट हैं, जिनमें निजी वाहन से लेकर कमर्शियल वाहनों को तैयार किया जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में वाहन निर्माण प्लांट हैं, लेकिन पुणे शहर में इनकी संख्या अधिक है। 

 

किन गाड़ियों का होता है निर्माण

पुणे शहर में चाकण, बारामती और छिंछवाड प्रमुख रूप से वाहन निर्माण प्लांट के लिए जाना जाता है। यहां पर सबसे अधिक प्लांट चाकण में मौजूद हैं। इन तीन प्रमुख स्थानों पर प्रिमियम कारें, ट्रैक्टर, अर्थ मूविंग वाहन, ऑटोरिक्शा, इलेक्ट्रिक बाइकें, इलेक्ट्रिक ऑटो, सुपरबाइक्स, मिनी बस व क्रेन का निर्माण किया जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 29, 2023, 11:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News