This is an archived article last updated on Apr 9, 2025. The information may be outdated.

भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Apr 9, 2025, 15:51 IST

भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले हैं। यदि इन कुल जिलों की बात करें, तो भारत में कुल 813 जिले हैं। इन जिलों में क्या आप भारत के 5 सबसे बड़े जिलों के बारे में जानते हैं। इन पांच जिलों में अकेले राजस्थान से ही तीन जिलों का नाम आता है। कौन-से हैं ये जिले, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत के 5 सबसे बड़े जिले
भारत के 5 सबसे बड़े जिले

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 813 जिले हैं। भारत में यदि सबसे अधिक जिले वाले राज्य की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश है, जहां कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही यह भारत  का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। वहीं, भारत के 5 सबसे बड़े जिलों में 3 जिले अकेले राजस्थान के ही हैं।

भारत का हर जिला खास है, जो कि अपने आप में संस्कृति, विरासत और  अनूठी परंपराओं का घर होता है। यही वजह है कि भारत के विभिन्न जिलों को करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए निकलते हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बार में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः इस आसान ट्रिक से याद करें G7 देशों के नाम

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य का कच्छ जिला है, जो कि कच्छ के रण के लिए भी जाना जाता है।

यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा खारा रेगिस्तान है। यह जिला 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि गुजरात का 23.27 फीसदी हिस्सा है। इस जिले में 10 तालुका, 939 गांव और 6 नगर निगम हैं। यह यहां की नमक वाली झील कई बॉलीवुड फिल्मों की पहली पसंद रहती है। 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला

यदि भारत के दूसरे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो लद्दाख का लेह जिला भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है। यह बर्फ से ढके पहाड़ व जांस्कर और काराकोरम पर्वतमाला में आसमान को भेदने वाले पहाड़ों का शहर है, जो कि एक ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।



भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला राजस्थान का जैसलमेर है। यह जिला 38,401 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस शहर की स्थापना 1156 ई. में भाटी राजा जैसल ने की थी। इस जिले को हम गोल्डन सिटी और ब्लू सिटी के नाम से भी जानते हैं।  यह शहर अपने समृद्ध औऱ गौरवशाली इतिहास के लिए भी जाना जाता है। 

भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला 

भारत के चौथे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो राजस्थान का बीकानेर चौथा सबसे बड़ा जिला है। यह जिला 30,247.90 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बीकानेर अपने यहां के खूबसूरत किले और हवेलियों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां की नमकीन भी प्रसिद्ध है।

भारत का पांचवा सबसे बड़ा जिला 

भारत के पांचवे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह राजस्थान का बाड़मेर जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 28,387 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला प्रमुख रूप से अपने यहां के मंदिरों के लिए जाना जाता है, जिसमें शिव मंदिर, किराडू मंदिर और चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रमुख है। 

 

पढ़ेंः भारत के पांच सबसे बड़े शहर कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः ये हैं दुनिया की 5 प्रमुख बड़ी नदियां, देखें लिस्ट

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 9, 2025, 15:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News