इस आसान ट्रिक से याद करें G7 देशों के नाम
भारत में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। इसके साथ ही इस संख्या में केवल 193 देश ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो देश ऑब्सर्वर देश हैं और ये देश फिलिस्तीन और वेटिकन हैं। वहीं, जब भी बात होती है G7 की, तो इसमें दुनिया के सात देशों को शामिल किया गया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम इन देशों के नाम को याद करने के लिए एक आसान ट्रिक जानेंगे।
भारत में यदि कुल देशों की बात करें, तो 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो अन्य देश गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं, जो कि वेटिकन और फिलिस्तीन हैं। इन 195 देशों में से सात देश ऐसे हैं, जो कि G7 यानि सात देशों के समूह में शामिल हैं।
इन देशों की गिनती दुनिया के समृद्ध देशों के रूप में होती है। सामान्य अध्ययन में रूचि रखने वाले लोग अक्सर इन देशों के नाम याद रखते हैं, लेकिन कई बार कुछ देशों के नाम भूल जाते हैं। ऐसे में इस समस्या को देखते हुए हम आपसे इन देशों को याद रखने के लिए एक आसान ट्रिक साझा कर रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से इन देशों का नाम याद रख सकते हैं।
पढ़ेंः ये हैं दुनिया की 5 प्रमुख बड़ी नदियां, देखें लिस्ट
क्या होता है G7
G7 दुनिया के सबसे अधिक उन्नत और विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है, जिसमें जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली,कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस शामिल हैं। इन देशो के समूह को ग्रुप ऑफ सेवन भी कहा जाता है।
कब हुई थी G7 ग्रुप की स्थापना
अब यदि इस ग्रुप के स्थापना की बात करें, तो पहले सबसे पहले जान लेते हैं कि इस ग्रुप में शुरुआत में सात देश शामिल नहीं थे, बल्कि यह छह सदस्य देशों का समूह था। साल 1975 में इसकी पहली बैठक हुई थी, जिसमें वैश्विक आर्थिक संकट को लेकर विचार-विर्मश कर समस्या का समाधान निकालने पर चर्चा हुई थी। इसके एक साल बाद यानि कि 1976 में इस समूह में कनाडा भी सदस्य के रूप में शामिल हो गया।
क्या है G7 ग्रुप का काम
इसके प्रमुख उद्देश्यों की बात करें, तो स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, सतत विकास के साथ-साथ लोकतंत्र को बनाए रखना इसके प्रमुख उद्देश्य हैं।
हर देश को मिलती है मेजबानी
इस समूह में शामिल हर सदस्य देशों को इसके मेजबानी का मौका मिलता है। प्रत्येक सदस्य देश द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन करता है।

किस ट्रिक से याद करें देशों के नाम
अब सवाल है कि आखिर किस आसान ट्रिक से इन देशों का नाम याद रख सकते हैं, तो आपको बता दें कि JUICE-GF इसकी एक आसान ट्रिक है, जिसके माध्यम से इन देशों के नामों को याद किया जा सकता है। यहां पर J-जापान,U-यूएसए,I-इटली,C-कनाडा,E-इंग्लैंड,G-जर्मनी और F-फ्रांंस से देशों के नाम को याद किया जा सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। सामान्य अध्ययन से जुड़े अन्य लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है चाय की नगरी, जानें
पढ़ेंः भारत के पांच सबसे बड़े शहर कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.