ये हैं दुनिया की 5 प्रमुख बड़ी नदियां, देखें लिस्ट
नदियों का अधिक महत्व है, जो कि पीने के पानी के प्रमुख स्रोत से लेकर कृषि के लिए उपयोगी हैं। इन नदियों की अपनी जैव विविधता भी होती है, जिससे एक पारिस्थितिकी तंत्र बना रहता है। भारत में नदियों का विशेष स्थान है। यहां तक कि नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है और घाटों पर हमें नदियों की आरती होते हुए दिख जाएगी। हालांकि, क्या आप दुनिया की पांच प्रमुख बड़ी नदियों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
धरती पर प्रकृति का अधिक महत्व है। क्योंकि, प्रकृति है, तो हमारा जीवन है। यही वजह है कि जीवन का स्रोत प्रकृति को ही कहा जाता है। वहीं, जब प्रकृति की बात होती है, तो इसमें झील, झरने, नदियां, हवा, पहाड़ और पेड़-पौधे आदि सभी चीजों आती हैं।
इस बीच नदियों का अधिक महत्व है, जो कि पीने के पानी के प्रमुख स्रोत से लेकर कृषि के लिए उपयोगी हैं। इन नदियों की अपनी जैव विविधता भी होती है, जिससे एक पारिस्थितिकी तंत्र बना रहता है।
यदि दुनिया में कुल नदियों की बात करें, तो हजारों नदियों का प्रवाह होता है। हालांकि, इनमें से कुछ नदियां ऐसी हैं, जो कि अपनी विशेष पहचान रखती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की 5 प्रमुख बड़ी नदियों के बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत की सबसे गहरी नदी कौन-सी है, जानें
दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है
दुनिया की सबसे बड़ी नदी की बात करें, तो पहले स्थान पर नील नदी का नाम आता है, जो कि अफ्रीका की सबसे बड़ी झील यानि विक्टोरिया झील से निकलती है। यहां से निकलने के बाद यह नदी सहारा मरूस्थल के पूर्वी भागों को पार करते हुए 6650 किलोमीटर की यात्रा कर उत्तरी भूमध्यसागर में जाकर मिल जाती है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी
दुनिया की यदि दूसरी सबसे बड़ी नदी की बात करें, तो अमेजॉन नदी की गिनती बड़ी नदियों में होती है। इसके स्थान की बात करें, तो यह दक्षिण अमेरिका में स्थित है, जो कि 6575 किलोमीटर की यात्रा करती है। इस नदी का तंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। बरसात के दिनों में इस नदी की लंबाई कई गुना बड़ जाती है।
तीसरी सबसे बड़ी नदी
दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी नदी यांग्त्जी नदी है, जो कि चीन से निकलती है। यह एशिया की सबसे नदी भी है, जिसकी कुल लंबाई करीब 6300 किलोमीटर है।

चौथी सबसे बड़ी नदी
अब सवाल है कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि चौथे स्थान पर मिसिसिपी नदी है। यह अमेरिका में बहने वाली नदी है, जिसकी कुल लंबाई 6275 किलोमीटर है। यह अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है।
पांचवी सबसे बड़ी नदी
दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी नदी येनिसे-अंगारा-सेलंगा नदी है, जो कि 5539 किलोमीटर लंबी नदी है। यह नदी रूस में बहने वाली नदी है। वास्तव में यह तीन नदियों का मिश्रण है, जो कि मंगोलिया के मध्य भाग से निकलकर रूस के कई क्षेत्रों से होते हुए आर्कटिक सागर में जाकर मिल जाती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.