भारत में किस शहर को कहा जाता है चाय की नगरी, जानें
भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। वर्तमान में भारत में 7000 से अधिक शहर मौजूद हैं। हर शहर की अपनी विशेषता है, जो कि शहरों को उपनाम देने का काम करती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे चाय की नगरी के रूप में जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक ऐसे ही शहर के बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान 7000 से अधिक शहर हैं। हर शहर की अपनी कहानी और इतिहास है। यहां की संस्कृति और खान-पान समेत अन्य एतिहासिक चीजें शहरों को विशेष पहचान देने का काम करती हैं।
यही वजह है कि हर साल देशी-विदेशी सैलानी इन शहरों में पर्यटन के लिए पहुंचते हैं और अपनी यादों के पिटारे में यहां की खट्टी-मिट्ठी यादों को लेकर चले जाते हैं। भारत के किसी भी शहर में पहुंच जाइए, एक चीज आपको हमेशा मिल जाएगी और वह है चाय।
चाय भारतीयों की पसंद में हमेशा से रही है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की गपशप तक चाय का अपना महत्व है। चाय के हर घूंट के साथ बातों का रिश्ता सदियों पुराना है। भारत के हर गली-मोहल्लों में आपको चाय के दीवाने मिल जाएंगे, जो कि पेय पदार्थों में चाय को पहली पसंद के रूप में रखते हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे चाय की नगरी भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और क्या है वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Motor City’, जानें
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक
भारत दुनिया में चाय के उत्पादन मामले में दूसरा स्थान रखता है। यहां जितना अधिक चाय का उत्पादन होता है, उतनी ही अधिक यहां पर चाय पीने वाले लोगों की संख्या भी है। भारत के अमूमन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको चाय के दीवाने मिल जाएंगे, जो अपने दिन की शुरुआत से लेकर शाम का अंत चाय के साथ करते हैं।
किस शहर को कहा जाता है चाय की नगरी
शहरों को विशेष बनाने में स्थानीय उत्पादों का अहम योगदान है। क्योंकि, उत्पादों के उत्पादन लिए जगह की भौगोलिक स्थिति, स्रोत और वातावरण जिम्मेदार होता है। ऐसे में आपको बता दें कि असम के डिब्रूगढ़ को भारत में चाय की नगरी भी कहा जाता है।

क्यों कहा जाता है चाय की नगरी
अब सवाल यह है कि आखिर डिब्रूगढ़ को ही चाय की नगरी क्यों कहा जाता है। साल 2021-22 की रिपोर्ट पर गौर करें, तो भारत का उत्तरी भाग 83 फीसदी चाय के उत्पादन के साथ चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसमें भी सबसे अधिक उत्पादन असम में होता है।
असम घाटी और कछार असम के दो उत्पादक क्षेत्र हैं। इसके बाद सबसे अधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।
दक्षिण भाग कितना करता है उत्पादन
भारत के यदि दक्षिण भाग की बात करें, तो यह शेष 17 फीसदी चाय का उत्पादन करता है। यहां के प्रमुख उत्पादक राज्यों की बात करें, तो केरल, तमिलनाडू और कर्नाटक राज्य प्रमुख है।
25 से अधिक देशों में निर्यात की जाती है चाय
भारत में करीब 80 फीसदी चाय का घरेलू उपोयग किया जाता है। वहीं, करीब 10 फीसदी चाय का निर्यात किया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, रूस, चीन, ब्रिटेन और जर्मनी भारत की चाय के प्रमुख आयातक देश हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है महलों का शहर, जानें
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है धार्मिक शहर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.