भारत में किस हिल स्टेशन को कहा जाता है ‘इटली ऑफ इंडिया’, जानें नाम
भारत में आपने अलग-अलग Hill Station के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक हिल स्टेशन ऐसा भी है, जिसे भारत की इटली भी कहा जाता है। कौन-सा है यह हिल स्टेशन, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। उत्तर भारत में जब भी मौसम करवट लेता है, तो हिल स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। यह हिल स्टेशन आपको उत्तर भारत की पहाड़ियों से लेकर पश्चिमी घाटों व दक्षिण में देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक हिल स्टेशन इतना सुंदर है कि उसे ‘इटली ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह हिल स्टेशन, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस हिल स्टेशन को कहा जाता है ‘इटली ऑफ इंडिया’
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में किस हिल स्टेशन को ‘इटली ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई के पास बना लवासा हिल स्टेशन है, जिसे ‘इटली ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है इटली ऑफ इंडिया
लवासा हिल स्टेशन को इटली के पोर्टोफिनो शहर की तर्ज पर बसाया गया है। यहां झील के किनारे घुमावदार सड़कें, रंग-बिरंगी इमारतें और सामने मौजूद प्राकृतिक नजारें पहली नजर में ही दिल जीत लेते हैं। लोग इसे भारत की इटली या इटली ऑफ इंडिया भी कहते हैं।
लवासा झील है केंद्र
यहां मौजूद लवासा झील प्रमुख केंद्र के तौर पर जानी जाती है। इसके ठीक सामने एक घुमावदार सड़क है, जहां रंग-बिरंगी इमारती बनी हुई हैं। वहीं, सामने प्राकृतिक नजारा है। इन सभी के मिश्रण से यह जगह इटली के पोर्टोफिनो शहर की तरह लगती है। यहां लोग साइकलिंग से लेकर एकांत में बैठने का आनंद लेते हैं।
एडवेंचर के लिए जाना जाता है हिल स्टेशन
भारत का यह हिल स्टेशन एडवेंचर के लिए जाना जाता है। यहां माउंटेन बाइकिंग से लेकर ट्रैकिंग, स्कींग और केयकिंग जैसे गतिविधियां की जाती हैं। यही वजह है कि सैलानी यहां दूर-दूर से रोमांच से भरी गतिविधियां करने के लिए पहुंचते हैं।
सरकार ने नहीं, बल्कि निजी कंपनी ने बसाया
आपको बता दें कि लवासा शहर भारत का पहला ऐसा शहर माना गया है, जिसे किसी सरकार ने नहीं, बल्कि एक निजी कंपनी ने बसाया था। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी से पता चलता है कि कंपनी के मालिक इटली के पोर्टोफिनो शहर से प्रभावित थे।
ऐसे में उन्होंने भारत में भी कुछ इसी तरह का शहर बसाने की सोची। कंपनी द्वारा साल 2000 में यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया। हालांकि, वित्तीय व अन्य कारणों की वजह से यह हिल स्टेशन अब एक अन्य कंपनी ने खरीद लिया है, जो इसको प्रबंधित करने के साथ विकसित भी करेगी।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत में किस नदी को कहा जाता है ‘Diamond River’, जानें नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.