उत्तर भारत में किस नदी को ‘काली नदी’ भी कहा जाता है, जानें नाम
भारत के उत्तर में देखें, तो हमें कई नदियों का उद्गम और प्रवाह देखने को मिलता है। इनमें से एक नदी ऐसी भी है, जिसे काली नदी भी कहा जाता है। क्या आप इस नदी के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में भौगोलिक क्षेत्र पर गौर करें, तो हमें यहां जल,जंगल और जमीन में विभिन्न प्रकार की विविधताएं देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में यहां कई महत्त्वपूर्ण नदियां हैं, जो सिर्फ पीने के पानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्त्व है। यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि हमें घाटों पर नदियों की आरती देखने को मिल जाएगी। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर भारत में किस नदी को काली नदी भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस नदी को कहा जाता है काली नदी
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस नदी को काली नदी कहा जाता है। आपको बता दें कि शारदा नदी को काली नदी भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है काली नदी
शारदा नदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कालापानी नामक जगह से निकलती है। इस स्थान पर एक काली माता का मंदिर भी है, जिस वजह से शारदा नदी को काली नदी भी कहा जाता है।
कब कहा जाता है शारदा नदी
यह नदी जब पहाड़ों से निकलकर मैदानी इलाकों में बनबसा और टनकपुर पहुचंती है, तब इसे शारदा नदी कहा जाता है। इससे पहले पूरे पहाड़ी क्षेत्र में इस नदी को काली नदी ही कहा जाता है।
भारत और नेपाल के बीच बनाती है सीमा
नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 350 किलोमीटर लंबी है। यह नदी भारत और नेपाल के बीच एक सीमा का भी निर्माण करती है। इस क्षेत्र में एक बहुउद्देश्य पंचेश्वर बांध भी प्रस्तावित है।
सरयू नदी में मिल जाती है
शारदा नदी मैदानी इलाकों में बहते हुए सीतापुर जिले में घाघरा यानि कि सरयू नदी से मिल जाती है। यह नदी आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।
शारदा नहर के लिए जानी जाती है नदी
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नदी शारदा नहर इस नदी से निकलती है। यह नहर प्रदेश की सैंकड़ों एकड़ भूमि को सींचती है।
कौन-सी हैं सहायक नदियां
भारत में विभिन्न नदियों की अपनी सहायक नदियां हैं। ऐसे में शारदा की प्रमुख सहायक नदियों में धौलींगगा, गोरीगंगा और सरयू नदी शामिल है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत की सबसे पुरानी नदी कौन-सी है, जानें नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.