यूरोप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, जो उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर से घिरा हुआ है | पूर्व में यूराल पर्वतमाला, काकेशस पर्वतमाला, काला सागर और कैस्पियन सागर इसे एशिया महाद्वीप से और दक्षिण में जिब्राल्टर जलसंधि इसे अफ्रीका महाद्वीप से पृथक करती है | एशिया व यूरोप को सम्मिलित रूप से ‘यूरेशिया’ भी कहा जाता है, रूस व तुर्की का विस्तार इन दोनों महाद्वीपों पर है |
महत्वपूर्ण तथ्य :
सबसे गर्म स्थान | सेविल्ला (स्पेन) |
प्रमुख द्वीप | ग्रेट ब्रिटेन (यू.के.)( यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप), सार्डिनिया (इटली),सिसली (इटली), (सर्वाधिक द्वीपों वाला यूरोपीय देश ग्रीस है जिसमें लगभग 1400 द्वीप शामिल है और उनमें से 227 द्वीपों पर मानव निवास पाए जाते है ) |
प्रमुख नदियाँ | वोल्गा (यूरोप की सबसे लंबी नदी), एल्ब, वेसर, डेन्यूब, राइन, थेम्स, डॉन, सीन |
प्रमुख झीलें | लडोगा, ओनेगा, जेनेवा |
सर्वाधिक झीलों वाला देश | फिनलैंड (इसी कारण इसे ‘झीलों का देश’ भी कहा जाता है ) |
प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं | आल्प्स (इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट ब्लांक है) ,पिरेनीज, कार्पेथियंस, बाल्कन, एपेनाइन, यूराल, काकेशस |
सर्वाधिक ज्वालामुखियों वाला देश | आइसलैंड |
सबसे छोटा देश | वेटिकन सिटी |
प्रमुख शहर | मास्को, लंदन, पेरिस, इस्तांबुल, बर्लिन, प्राग, रोम, मैड्रिड, हैम्बर्ग, वियना |
प्रमुख पत्तन | लंदन, रॉटरडैम, एंटवर्प, हैम्बर्ग, मरसेली |
प्रथम मेट्रो रेल | लंदन मेट्रो (10 जनवरी,1863 से प्रारंभ) |
सबसे लम्बी रेलवे | ट्रांस साइबेरियन रेलवे ,जो सेंट पीटर्सबर्ग (मास्को) से लेकर ब्लाडीवोस्टक तक 9288 किमी की लम्बाई में विस्तृत है | |
सबसे बड़ा हीरा निर्यातक | एंटवर्प (बेल्जियम) |
प्रमुख शराब व शैम्पेन निर्माता | फ्रांस |
स्कॉच व्हिस्की का जन्मस्थान | आयरलैंड |
सबसे ऊँचा स्थान | माउंट एल्ब्रुस (5642 मी.) |
सबसे निचला स्थान | कैस्पियन सागर |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation