Difference: इतिहास के पन्नों में आपका Dynasty यानि राजवंश और Empire यानि साम्राज्य जैसे शब्दों से सामना होता होगा। इतिहास से जुड़े यह शब्द पुराने समय में राजा-महाराजाओं द्वारा किए गए शासन से जुड़े होते हैं और उनके राजवंश के बारे में बताते हैं। हालांकि, क्या आप इतिहास पढ़ते हुए इन दोनों के बीच दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या होता है राजवंश
राजवंश एक ही परिवार के शासकों का क्रम होता है, जिसमें सभी शासकों का पूर्वज एक ही होता है। सामंती या राजशाही व्यवस्था में राजवंश आम है। एक राजवंश में परिवार का मुखिया परिवार के बड़े बेटे को सत्ता सौंपता है। वहीं, नये राजवंश की शुरुआत तब होती है, जब कोई बाहरी व्यक्ति राजवंश का नियंत्रण ले ले। राजवंश के तहत संपत्ति, शीर्षक और व्यवसाय में बदलाव नहीं होता है, बल्कि वह एक से दूसरे व दूसरे से तीसरे सदस्य के हाथ में स्थानांतरित होते रहते हैं।
यह है दुनिया का सबसे पुराना राजवंश
यदि दुनिया के सबसे पुराने राजवंश की बात करें, तो यमातो का घराना दुनिया का सबसे पुराना राजवंश है, जिसे जापान का इंपीरियल हाउस भी कहते हैं। इसकी शुरुआत 660 ईसा पूर्व में सम्राट जिम्मू से हुई थी। वर्तमान में इस वंश का नेतृत्व सम्राट नारुहितो कर रहे हैं, जो कि इस परिवार में 126वें सम्राट हैं।
चीन में थे कुल 13 राजवंश
चीन की बात करें, तो यहां कुल 13 राजवंश हुआ करते थे। इसमें झोउ राजवंश सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश, जबकि किन राजवंश सबसे कम समय तक शासन करने वाला शासक था। इंग्लैंड की बात करें, तो यहां छह मुख्य राजवंश थे, जिसमें विंडसर वर्तमान शासक वंश हैं।
क्या होता है साम्राज्य ?
एक साम्राज्य एक बड़ा क्षेत्र होता है, जिसमें एक से अधिक राज्य आते हैं। यह राज्य एक सम्राट द्वारा शासित किए जाते हैं। वहीं, सम्राट को उनके प्रतिनिधि शासन चलाने में मदद करते हैं। सम्राट के पास नियम और कानून बनाने की शक्ति होती है, जबकि दूसरे लोग उनके नियमों का पालन करते हैं।
विभिन्न देश हो सकते हैं शामिल
एक साम्राज्य में शासन के तहत विभिन्न देश शामिल हो सकते हैं। यदि प्रसिद्ध साम्राज्य की बात करें, तो भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश शासन प्रसिद्ध है। यह 1858 से शुरू होकर लगभग 200 वर्षों तक चला। दुनिया के अन्य सबसे लंबे साम्राज्य रोमन, फ्रेंच, स्पेनिश और रूसी साम्राज्य हैं।
साम्राज्य और राजवंश में अंतर
राजवंश में एक ही परिवार के लोग सत्ता संभालते हैं और इसमें व्यापार और नाम में कोई परिवर्तन नहीं होता है। वहीं, साम्राज्य में एक से अधिक राज्य होते हैं, जिसमें सम्राट द्वारा राज्यों को शासित किया जाता है। साथ ही सम्राट कुछ नियम भी बनाते हैं, जिसे राज्यों में लागू किया जाता है। सम्राट की मदद के लिए कुछ प्रतिनिधि भी होते हैं।
पढ़ेंः Difference: Psychologist और Psychiatrist में क्या होता है अंतर, जानें