बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट यहां चेक करें

Vijay Pratap Singh
Mar 29, 2026, 13:32 IST

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 29 मार्च को BSEB 10th Result 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट लिंक दोपहर 1:15 बजे एक्टिव किया गया। 2026 में कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट यहां चेक करें
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: BSEB मैट्रिक रिजल्ट यहां चेक करें

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 17 से 25 फरवरी 2026 के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। छात्र BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, matricbiharboard.com और result.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर से आसानी से परिणाम देख सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के लिए क्लिक करें:- Bihar Board 10th Result 2026 Live

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 रिजल्ट हाइलाइट्स

10वीं कक्षा के छात्र नीचे दी तालिका में बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं परीक्षा

बोर्ड का नाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

रिजल्ट का नाम

BSEB 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2026

शैक्षणिक वर्ष

2025-26

कक्षा

कक्षा 10 (मैट्रिक)

BSEB 10वीं थ्योरी परीक्षा 2026

17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026

BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2026

29 मार्च 2026 (दोपहर 1: 15 बजे)

लॉगिन क्रेडेंशियल्स

रोल कोड, रोल नंबर

आधिकारिक वेबसाइट

biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? (Bihar Board 10th Result 2026 Official Website)

बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते समय, छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और रोल कोड का सही उपयोग करें। इसके अलावा, छात्र नीचे दी गई विश्वसनीय वेबसाइट्स की लिस्ट के माध्यम से आसानी से अपना BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • matricbiharboard.com

  • biharboardonline.com

  • secondary.biharboardonline.com

  • biharboardonline.bihar.gov.in

  • jagranjosh.com/results

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। जो छात्र BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 देखना और अपनी बिहार बोर्ड 10वीं मार्कशीट 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: “BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपने रोल नंबर और रोल कोड सही तरीके से डालें।
स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: आगे के रेफरेंस और रिकॉर्ड के लिए स्कोरकार्ड/मार्कशीट डाउनलोड करें।

DigiLocker App से Bihar Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र अब BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 सीधे DigiLocker App के माध्यम से भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1: अपने मोबाइल में DigiLocker App खोलें।
स्टेप 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 3: “Bihar Board” चुनें।
स्टेप 4: “10th रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका BSEB 10वीं मार्कशीट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6: आगे के लिए इसे डाउनलोड और सुरक्षित रखें।

SMS के जरिए BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 कैसे प्राप्त करें?

छात्र अब BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 सीधे SMS के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफ़िक होने पर इस प्रक्रिया से छात्र अपना स्कोर आसानी से देख सकते हैं।

  • अपने मोबाइल से 56263 नंबर पर SMS भेजें।
  • SMS में अपना रोल नंबर और रोल कोड सही तरीके से दर्ज करें।
  • SMS भेजने के बाद आपको तुरंत BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

UMANG ऐप से बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

छात्र अब BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 केवल ऑफिशियल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से देख सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: अपने मोबाइल में UMANG ऐप खोलें।
स्टेप 2: लॉगिन क्रेडेंशियल्स (मोबाइल नंबर/यूजर आईडी) से लॉगिन करें।
स्टेप 3: मेनू में से Education सेक्शन चुनें।
स्टेप 4:Bihar Board पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपनी कक्षा (Class 10/12) चुनें।
स्टेप 6: स्क्रीन पर आपका बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (BSEB Class 10 Result 2026) दिखाई देगा।
स्टेप 7: रिजल्ट और मार्कशीट को आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड करें।

BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर दी गई जानकारी

BSEB Result 2026 Class 10 में छात्रों के रिजल्ट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होगी :

  • छात्र का नाम
  • छात्र का रोल कोड
  • छात्र का रोल नंबर
  • ग्रेड
  • छात्र के पिता का नाम
  • छात्र की माता का नाम
  • संबंधित विषयों में प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक
  • पास या फेल

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 जारी होने के बाद?

BSEB 10th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, उन छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी जिन्होंने मुख्य एग्जाम में क्वालिफाई नहीं किया। बिहार बोर्ड उन छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। इसके अलावा, छात्र अपने रिजल्ट के बाद BSEB 10th Rechecking 2026 और BSEB Class 10 Answer Sheet Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी अपडेट और शेड्यूल छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर शीट री-इवैल्यूशन प्रक्रिया 2026

BSEB छात्रों को BSEB Class 10 Answer Sheet Re-evaluation और BSEB 10th Rechecking 2026 के लिए अप्लाई करने का मौका देगा। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, रीवैल्यूएशन एप्लीकेशन 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगी। छात्र अपने BSEB 10th Result 2026 Roll Number के आधार पर आवेदन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मार्कशीट में सुधार करवा सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026

जो छात्र मुख्य एग्जाम में सफल नहीं हो पाए, उनके लिए बिहार बोर्ड 10th कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 आयोजित किया जाएगा। कंपार्टमेंट रिजल्ट कुछ महीनों के भीतर घोषित किए जाएंगे। छात्र तुरंत कंपार्टमेंट एप्लीकेशन 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइल कर सकते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के बारे में

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल एग्जाम्स आयोजित करता है। यह बोर्ड स्कूलों के करिकुलम, सिलेबस और एग्जाम प्रोसेस को मॉनिटर करता है। BSEB क्लास 10 मैट्रिक एग्जाम को मैनेज करता है और समय-समय पर रिजल्ट, रीचेकिंग और कंपार्टमेंट एग्जाम शेड्यूल जारी करता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 18, 2025, 12:22 IST

Trending

Latest Education News