AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत कुल 300 से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। भारतीय वायु सेना में अपना करियर बनाने वाले उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत कुल 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह भर्तियां फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) के लिए की जाएगी। इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 19 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा, एफएसबी टेस्ट और मेडिकल शामिल है। चयन तीनों चरणों के आधार पर किया जाएगा।
AFCAT Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता हुतु ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| एएफसीएटी भर्ती 2026 आवेदन करने का लिंक |
AFCAT Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
भारतीय वायु सेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत कुल 300 से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय वायु सेना (IAF) |
| पद का नाम | ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) और फ्लाइंग ब्रांच |
| रिक्त पदों की संख्या | 379 |
| परीक्षा का नाम | AFCAT 02/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 20 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indianairforce.nic.in |
AFCAT Recruitment 2026 Eligibility Criteria
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 20 वर्ष से 26 वर्ष के बीच रखी गई है। आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
AFCAT Recruitment 2026 के लिेए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं।
-
AFCAT Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
AFCAT Recruitment 2026 - चयन प्रक्रिया क्या है?
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों के चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में एएफएसबी टेस्टिंग स्टेज 1 होगा। दूसरे चरण में एएफएसबी टेस्टिंग स्टेज 2 होगा। तीसरे चरण में इंटव्यू लिया जाएगा। चौथे व आखिर चरण में मेडिकल होगा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026: यहां देखें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की संभावित कट-ऑफ
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.