BSNL JTO Recruitment 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन PDF और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की पोस्ट निकाली है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य JTO के कुल 100 पदों को भरना है। इसकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया सहित अन्य जरूरी डिटेल्स आप इस लेख में जान सकते हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026 Eligibility: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। नोटिफिकेशन में सर्कल वाइज पोस्ट, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, आवेदन की तिथियां और सिलेक्शन प्रोसेस की डिटेल शामिल हैं। टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 4 जून, 2026 से शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में गलती से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
BSNL JTO Recruitment 2026 Notification PDF: नोटिफिकेशन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर वैकेंसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 मई, 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 जून से शुरू किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें रिक्त पदों का विवरण, सिलेक्शन प्रोसेस, ऐज लिमिट सहित डिटेल्स शामिल हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026 PDF: हाइलाइट्स
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जरूरी डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए। भर्ती से संबंधित जानकारी, आवेदन की तिथियां और अन्य डिटेल्स नीच टेबल में दी गई हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| पोस्ट का नाम | जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) |
| पोस्ट की संख्या | 100 |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 26 मई, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की डेट | 4 जून से 3 जुलाई, 2026 |
| ऐज लिमिट | 20 से 30 वर्ष |
| सिलेक्शन प्रोसेस | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | externalexam.bsnl.co.in या bsnl.co.in |
BSNL Junior Telecom Officer Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। कोई भी गलत या अधूरी जानकारी आवेदन को अस्वीकृत करने का कारण बन सकती है। उम्मीदवार नीचे BSNL JTO शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं।
- उम्मीदवारों के पास बीई/बी.टेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- जिन शाखाओं की अनुमति है उनमें दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर विज्ञान में एम.एससी. भी स्वीकार्य है।
- संबंधित विषयों में एम.टेक के उम्मीदवार पात्र हैं।
- डिग्री केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या यूजीसी द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
- भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आवश्यक योग्यता पूरी कर लेनी चाहिए।
BSNL JTO Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट तय नियमों के अनुसार दी गई है।
| वर्ग | आयु सीमा |
| अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (CL) | 30 साल |
| ओबीसी (NCL) | 33 वर्ष |
| एससी / एसटी | 35 वर्ष |
| PwBD (अनारक्षित / EWS / OBC CL) | 40 वर्ष |
| पीडब्ल्यूबीडी (OBC NCL) | 43 वर्ष |
| पीडब्ल्यूबीडी (एससी / एसटी) | 45 वर्ष |
| BSNL कर्मचारी (अनारक्षित / EWS / OBC CL) | 35 वर्ष |
| बीएसएनएल कर्मचारी (ओबीसी एनसीएल) | 38 वर्ष |
| बीएसएनएल कर्मचारी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) | 40 वर्ष |
| बीएसएनएल कर्मचारी (पीडब्ल्यूबीडी, ओबीसी, एनसीएल) | 48 वर्ष |
| BSNL के दिव्यांग (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कर्मचारी | 50 वर्ष |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.