तिथि बढ़ी: छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमांडर सहित अन्य 655 पदों के लिए 20 सितंबर तक आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने छग पुलिस कांस्टेबल तथा छग पुलिस सब इंस्पेक्टर (CG Police constable recruitment 2018) के 655 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है. योग्य उम्मीद्वार अब 20 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते है.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने छग पुलिस कांस्टेबल तथा छग पुलिस सब इंस्पेक्टर (CG Police constable recruitment 2018) के 655 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है. योग्य उम्मीद्वार अब 20 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते है.
इससे पहले पुलिस विभाग छत्तीसगढ़ ने सूबेदार, प्लाटून कमांडर सहित अन्य 655 पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए थे. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 16 सितम्बर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे.
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 24 अगस्त 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन के लिए बधाई गई अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2018
रिक्ति विवरण:
सूबेदार- 25
उप निरीक्षक- 381
उप निरीक्षक (विशेष शाखा)- 37
प्लाटून कमाण्डर- 184
उप निरीक्षक (उंगुल चिन्ह)- 08
उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज)- 02
उप निरीक्षक (कम्प्यूटर)- 11
उप निरीक्षक (दूरसंचार)- 07
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
उप निरीक्षक (उंगुल चिन्ह),उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज): मान्यता प्राप्त संस्थान से मैथ,फिजिक्स तथा केमिस्ट्री से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता.
उप निरीक्षक(कंप्यूटर): मान्यता प्राप्त संस्थान से बीसीए/बीएससी(कंप्यूटर) या समकक्ष योग्यता.
उप निरीक्षक (रेडियो): मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक/टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए.
शारीरिक मापदंड:
| शारीरिक माप
| पुरुष अभ्यर्थी | महिला अभ्यर्थी |
| उंचाई (न्यूनतम) | 168 सेंटीमीटर | 153 सेंटीमीटर |
| सीना सामान्य | 81 सेंटीमीटर(न्यूनतम) |
|
| सीने के फुलाव | 86 सेंटीमीटर(न्यूनतम) |
|
आयु सीमा: 01 जनवरी 2019 को उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा जारी उम्र सीमा में छूट मिलेगी जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अधिसूचना को देखें.
परीक्षा शुल्क-
सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग- 400/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति- 200/-
चयन प्रक्रिया;
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाले टेस्ट के आधार पर किया जायेगा जिसके अंतर्गत पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और इसमें सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2018 तक कर सकते हैं.
लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स ऑनलाइन
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
