CSIR UGC NET Scorecard 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड पीडीएफ करें डाउनलोड
CSIR UGC NET Scorecard 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए लेख में देखें।
CSIR UGC NET Scorecard 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून, 2026 में आयोजित CSIR UGC NET एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ - साथ रैंक भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
CSIR UGC NET Scorecard 2026: रिजल्ट जारी
एनटीए ने CSIR UGC NET रिजल्ट की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर की है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा संबंधी परिणाम की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट अपने पास रखना चाहिए, ताकि भविष्य में फेलोशिप या अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए इसका उपयोग किया जा सके।
Joint CSIR-UGC NET June 2026 Update!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 10, 2026
The Result and Rank for the Joint CSIR-UGC NET June 2026 Examination have been declared.
Candidates can check their result and rank through the official website.
Visit: https://t.co/MU0mGVvWRu
Helpline 011-40759000
Email -… pic.twitter.com/uCDGVHNRjP
CSIR UGC NET June 2026 Result 2026: हाइलाइट्स
उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 |
| संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न |
| परीक्षा की अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csirnet.nta.nic.in |
| सब्जेक्ट | रासायनिक विज्ञान, भूविज्ञान, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान |
| परीक्षा का माध्यम | इंग्लिश और हिंदी |
CSIR UGC NET June Result 2026 Download link
संयुक्त CSIR यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है:
| संयुक्त CSIR यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट |
CSIR UGC NET June 2026 Subject wise Cut off: सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ मार्क्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में यूजीसी नेट जून 2026 की सब्जेक्ट वाइज और कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Activity सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3 अब CSIR UGC NET Result 2026 या Scorecard पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 5 स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.