CUET PG Result 2026: NTA ने CUET PG रिजल्ट 2026 डेट जारी, यहां देखें Notice

Last Updated: Apr 22, 2026, 18:59 IST

NTA ने ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से CUET PG 2026 के रिजल्ट की डेट 24 अप्रैल, 2026 घोषित कर दी है। छात्र अपने एडमिट कार्ड का उपयोग करके exams.nta.nic.in/cuet-pg पर ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल 5,23,032 छात्रों के रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे।

The NTA has announced the CUET PG 2026 result date as April 24, 2026, via an official X post
The NTA has announced the CUET PG 2026 result date as April 24, 2026, via an official X post

CUET PG Result 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) PG 2026 के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। मार्च में आयोजित हुई इस एंट्रेंस एग्जाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, NTA 24 अप्रैल, 2026 को रिजल्ट जारी करेगा। छात्रों को अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर देख सकते हैं। पिछले साल, 5,23,032 छात्रों के लिए CUET PG रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे।

यह एग्जाम 157 सब्जेक्टों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। छात्र 11 अप्रैल, 2026 को जारी की गई फाइनल आंसर-की को चुनौती दे सकते थे, जिसके लिए हर प्रश्न 200 रुपये का अप्रतिदेय फिस देना था। सब्जेक्ट विशेषज्ञों ने चुनौतियों की समीक्षा की और यदि वे मान्य पाई गईं, तो  फाइनल आंसर-की को अपडेट किया गया, जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 

CUET PG 2026: एग्जाम की मुख्य विशेषताएं

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

एग्जाम की डेट 

24 अप्रैल 2026

टाइम (एक्सपेक्टेड)

शाम 5:00 बजे

एग्जाम की अवधि

6 मार्च से 27 मार्च 2026

कुल सब्जेक्ट की संख्या

157 विषय

रजिस्टर्ड छात्र 

लगभग 4.11 लाख

ऑफिशियल वेबसाइट

exams.nta.nic.in/cuet-pg

CUET PG रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

CUET PG रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: exams.nta.nic.in/cuet-pg
  2. "CUET PG 2026 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  4. आपके रिजल्ट एक नई विंडो में दिखाई देंगे।
  5. भविष्य में संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।

NTA CUET PG रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल घोषणा

रिजल्ट घोषित होने की डेट की पुष्टि के संबंध में NTA द्वारा जारी ऑफिशियल पोस्ट यहां पढ़ें:  

CUET PG Result 2026: पिछले साल के रुझान

CUET PG रिजल्ट 2026 के पिछले साल के रुझान यहां देखें: 

साल  रजिस्टर छात्र उपस्थित छात्र उपस्थिति प्रतिशत रिजल्ट डेट 
2025 6.5 लाख 5.2 लाख 79.97% (अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड) 6 मई
2024 7.6 लाख 5.7 लाख 75.14% 13 अप्रैल
2023 8.7 लाख 5.39 लाख 61.51% 20 जुलाई

यहां भी पढ़े: CBSE 10th Board Exam 2026: LOC जमा करने का आखिरी मौका, आज है LAST DATE

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 18:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News