DRDO RAC भर्ती 2022: साइंटिस्ट सहित अन्य 630 पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन@rac.gov.in
DRDO RAC ने वैज्ञानिक 'बी' सहित अन्य 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। पायें विस्तृत जानकारी।
डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक बी भर्ती 2022: DRDO RAC ने वैज्ञानिक 'बी' सहित अन्य 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
अधिसुचना के अनुसार आवश्यक और पूर्ण शैक्षिक योग्यता प्राप्त उम्मीदवार आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी rac.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DRDO RAC वैज्ञानिक बी महत्वपूर्ण तिथियां 2022
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 06 जुलाई 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 29 जुलाई 2022
डीआरडीओ वैज्ञानिक बी परीक्षा तिथि - 16 अक्टूबर 2022
डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक बी रिक्ति विवरण 2022
डीआरडीओ में वैज्ञानिक 'बी' - 579 पद
डीएसटी में वैज्ञानिक 'बी' - 08 पद
एडीए में साइंटिस्ट/इंजीनियर 'बी' - 43 पद
डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक बी पात्रता विवरण 2022
शैक्षिक योग्यता:
मैकेनिकल इंजीनियरिंग - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कम से कम प्रथम श्रेणी में स्नातक। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपेक्षित गेट स्कोर [पेपर कोड:ME ]। EQ डिग्री में न्यूनतम 80% कुल अंक, यदि किसी IIT या NIT से किया गया हो।
पदों की शैक्षिक योग्यता के विस्तृत जानकारी के लिए अधिसुचना लिंक को देखें।
डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक बी भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
चयन का आधार:
गेट स्कोर और/या लिखित परीक्षा
व्यक्तिगत साक्षात्कार
डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक बी भर्ती 2022: PDF
डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
चरण 1: उम्मीदवारों को आरएसी वेबसाइट (https://rac.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है।
चरण 2: सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विज्ञापन की अंतिम तिथि से पहले लॉग इन कर सकते हैं।
चरण 3: उम्मीदवारों को अपेक्षित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा, आवेदन शुल्क भुगतान का विवरण (यदि छूट नहीं है) और इसे जमा करने से पहले आवेदन को लॉक करना होगा।
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.