उर्वरक और रसायन त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) ने अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 8 से 13 जनवरी 2018 तक साक्षात्कार/लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- डिप्लोमा अपरेंटिस (लिखित परीक्षा/साक्षात्कार तिथि) – 8 से 10 जनवरी 2018
- ट्रेड अपरेंटिस (लिखित परीक्षा/साक्षात्कार तिथि) - 11 से 13 जनवरी 2018
पदों के लिए विवरण
- केमिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 15 पद
- सिविल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 5 पद
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 3 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 10 पद
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 3 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 2 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) - 2 पद
- इंस्ट्रुमेंट टेक्नोलॉजी (डिप्लोमा) - 2 पद
- कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा (डीसीपी) (डिप्लोमा) - 10 पद
- एओसीपी (ट्रेड) -18 पद
- फ़िटर (ट्रेड) - 23 पद
- मशीनिस्ट (ट्रेड) - 8 पद
- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) (ट्रेड) - 9 पद
- कारपेंटर (ट्रेड) - 01 पद
- इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक (ट्रेड) - 12 पद
- इलेक्ट्रीशियन (ट्रेड) - 12 पद
- मैकेनिक (डीजल) (ट्रेड) - 3 पद
- मैकेनिक मोटर वाहन (ट्रेड) - 3 पद
- सीओपीए (ट्रेड) - 7 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
- डिप्लोमा: सिविल, कंप्यूटर, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, इंस्ट्रुमेंट टेक्नोलॉजी, कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा इंजीनियरिंग हो.
- एओसीपी (ट्रेड) – बीएससी कैमिस्ट्री की हो
- फ़िटर, मशीनिस्ट, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), कारपेंटर, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), मैकेनिक मोटर वाहन, सीओपीए (ट्रेड)– संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो.
कैसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार एफसीएटी ट्रेनिंग सेंटर, एलूर, उद्योगमंडल, कोचीन में दी गई तिथियों पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation