UGC NET एडमिट कार्ड 2025 OUT: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Dec 29, 2025, 10:00 IST

UGC NET Admit Card 2025 OUT: NTA ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, इसलिए जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले है, वे अपना हॉल टिकट ugcnet.nta.ac.in पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके  डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UGC NET Admit Card 2025 OUT
UGC NET Admit Card 2025 OUT

UGC NET Admit Card 2025 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए UGC NET Hall Ticket 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

ugcnet.nta.ac.in Admit Card 2025 Download Direct Link 

UGC NET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का लिंक 28 दिसंबर 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बिना देर किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे डायरेक्ट लिंक दिया है, जिस पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल्स भरें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।

UGC NET Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

UGC NET December Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स अपना UGC NET एडमिट कार्ड 2025 ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक या ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स दिए गए हैं:

स्टेप 1: UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “UGC NET December 2025: Click Here to Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप 4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 5: सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरकर Sign In पर क्लिक करें।
स्टेप 6: स्क्रीन पर आपका UGC NET एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

UGC NET December 2025 Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कब होगी?

UGC NET 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 85 विषय शामिल हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। दिसंबर 2025 सेशन के लिए UGC NET एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं, जिनमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Dec 29, 2025, 10:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News