FCI Recruitment: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, भारतीय खाद्य निगम अर्थात् FCI ने अपने सभी जोनों नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट में कटेगरी-3 के 5000 से अधिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया हैI पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर 2022 से शुरू होगीI विज्ञापन में एफसीआइ ने पांचों जोन में कटेगरी 3 के पदों की विवरण और उनके लिए घोषित रिक्तियों की संख्या भी जारी कर दी है। विज्ञापन के मुताबिक, सबसे अधिक 2388 पद नॉर्थ जोन में खाली हैं।
एफसीआइ कटेगरी 3 के विज्ञापन (सं.01/2022) के अनुसार, साउथ जोन में विभिन्न पदों पर 989 रिक्तियां, ईस्ट जोन में 768 रिक्तियां, वेस्ट जोन में 713 रिक्तियां और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 रिक्तियों समेत कुल 5043 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाएंगेI जिन पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं, उनमें टेक्निकल, एकाउंट्स, जनरल, डिपो, सिविल, हिंदी में एजी-3, जेई (सिविल, ईएमई), स्टेनो, आदि शामिल हैं।
FCI Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां -
FCI असिस्टेंट ग्रेड -3 नोटिफिकेशन तिथि - 06 सितंबर 2022
FCI असिस्टेंट ग्रेड -3 आवेदन शुरू होने की तिथि - 06 सितंबर 2022
FCI असिस्टेंट ग्रेड -3 आवेदन की अंतिम तिथि -05 अक्टूबर 2022
FCI असिस्टेंट ग्रेड -3 Phase-1 परीक्षा की तिथि - जनवरी 2023 में संभावित
FCI Recruitment पदों का विवरण -
नार्थ जोन - 2388
असिस्टेंट ग्रेड -III (टेक्निकल) - 611
असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल) - 463
असिस्टेंट ग्रेड-III (अकाउंट) - 142
असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो) - 1063
जूनियर इंजिनियर (EME) - 8
जूनियर इंजिनियर (सिविल) - 22
असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी) - 36
स्टेनो ग्रेड -II - 43
साउथ जोन - 989
असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल) - 257
असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल) - 155
असिस्टेंट ग्रेड-III (अकाउंट) - 107
असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो) - 435
जूनियर इंजिनियर (सिविल) - 5
असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी) - 22
स्टेनो ग्रेड -II - 8
ईस्ट जोन - 768
असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल) - 194
असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल) - 185
असिस्टेंट ग्रेड-III (अकाउंट) - 72
असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो) - 283
जूनियर इंजिनियर (सिविल) - 7
जूनियर इंजिनियर (EME) - 2
असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी) - 17
स्टेनो ग्रेड-II - 8
वेस्ट जोन - 713
असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल) - 194
असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल) - 296
असिस्टेंट ग्रेड-III (अकाउंट) - 45
असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो) - 258
जूनियर इंजिनियर (सिविल) - 5
जूनियर इंजिनियर (EME) - 2
असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी) - 6
स्टेनो ग्रेड-II - 9
नार्थईस्ट जोन - 185
असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल) - 48
असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल) - 53
असिस्टेंट ग्रेड-III (अकाउंट) - 40
असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो) - 15
जूनियर इंजिनियर (सिविल) - 9
जूनियर इंजिनियर (EME) - 3
असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी) - 12
स्टेनो ग्रेड-II - 5
FCI Recruitment वेतन:
जेई - रु. 34000-103400
स्टेनो ग्रेड 2 - रु. 30500-88100
एजी ग्रेड 3 - रु. 28200- 79200
FCI Recruitment शैक्षिक योग्यता:
AG-III (टेक्निकल) - उम्मीदवार को कृषि / वनस्पति विज्ञान / प्राणी विज्ञान / बायोटेक / खाद्य, आदि में स्नातक होना चाहिए।
AG-III (जनरल) - उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए
AG-III (अकाउंट) - बीकॉम और कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए
AG-III (डिपो) - उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए
जेई (ईएमई) - उम्मीदवार के पास ईई / एमई इंजीनियरिंग में डिग्री है। या (डिप्लोमा + 1 वर्ष एक्सप्रेस)
जेई (सिविल) - उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री है. या (डिप्लोमा + 1 वर्ष एक्सप्रेस)
टाइपिस्ट (हिंदी) - उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
AG-II (हिंदी) - हिंदी के साथ स्नातक और अंग्रेजी में अनुवाद का 1 वर्ष का अनुभव
स्टेनो ग्रेड- II - ग्रेजुएट + डीओईएसीसी 'ओ' लेवल + टाइपिंग + स्टेनो
FCI Recruitment आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवारों को FCI की ऑफिसियल वेबसाइट पर 6 सितंबर से आवेदन करना होगा I पदों के विवरण सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखें I
Comments
All Comments (0)
Join the conversation