This is an archived article last updated on Nov 24, 2023. The information may be outdated.

HTET Admit Card 2023 Out: जारी हुए हरियाणा TET परीक्षा एडमिट कार्ड, इस Direct Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: Nov 24, 2023, 18:23 IST

HTET Admit Card 2023: एचटीईटी एडमिट कार्ड आज 24 नवंबर 2023 को ऑफिशियल साइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा TET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट htet2023.in या www.bseh.org.in से अपने हरियाणा एचटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को HTET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में प्रदान किया गया है। HTET एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, आपको वेबसाइट की लॉगिन विंडो में अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

हरियाणा टीईटी डाउनलोड लिंक htet2023.in पर एक्टिव कर दिया है.अब आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा टीईटी डाउनलोड लिंक htet2023.in पर एक्टिव कर दिया है.अब आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

HTET Admit Card 2023 Date: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हरियाणा TET एडमिट कार्ड 2023 BSEH की आधिकारिक वेबसाइट htet2023.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।एचटीईटी परीक्षा लेवल 3 के लिए 2 दिसंबर और लेवल 1 और 2 के लिए 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल साइट www.bseh.org.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को HTET एडमिट कार्ड 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल साइट पर लॉगिन विंडों पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

हरियाणा TET परीक्षा लेवल 3 के लिए 02 दिसंबर और लेवल 1 और 2 के लिए 03 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली है। एचटीईटी पीजीटी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जबकि एचटीईटी टीजीटी परीक्षा और एचटीईटी पीआरटी परीक्षा दोपहर की पाली में 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

HTET Admit Card 2023 Download link: htet2023.in पर एक्टिव

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हॉल टिकट बीएसईएच द्वारा लॉन्च की गई ऑफिशियल पोर्टल htet2023.in और www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिए हैं। एचटीईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी की जरूरत होगी। HTET हॉल टिकट 2023 डाउनलोड लिंक यहां देखें:

यहां दिए लिंक पर क्लिक करें

HTET एडमिट कार्ड 2023

www.bseh.org.in Admit Card क्लिक करें 

Haryana TET Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी परीक्षा हॉल टिकट हाइलाइट

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल, www.haryanatet.com या www.bseh.org.in से HTET आवेदन 2023 करने पर प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके हरियाणा टीईटी हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। आप हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित जानकारी यहां दी गई तालिका में देख सकते हैं:

HTET एडमिट कार्ड 2023 का अवलोकन

संगठन का नाम

स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा

परीक्षा का नाम

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)

वर्ग

एडमिट कार्ड

एचटीईटी एडमिट कार्ड 2023

24 नवंबर 2023 

एचटीईटी परीक्षा तिथि 2023

PRT और TGT- 2 दिसंबर 2023

PGT- 3 दिसंबर 2023

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन

HTET एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग

TGT- सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

PRT- दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक

PGT- दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट (htet official website 2023)

www.haryanatet.com या www.bseh.org.in या htet2023.in

HTET Admit Card 2023: परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय

हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा तीन स्तरों पर किया जाएगा। एचटीईटी परीक्षा 2023 दो पालियों में आयोजित होगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा 2 दिसंबर 2023 (शनिवार) को और लेवल 3 की परीक्षा 3 दिसंबर 2023 (रविवार) को निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2023 परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट का समय इस प्रकार है:

लेवल

तारीख

शिफ्ट का समय

लेवल 1 (PRT)

2 दिसंबर 2023

10:00 AM से  12:30 PM तक

लेवल 2 (TGT)

2 दिसंबर 2023

2:00 PM से 4:30 PM तक

लेवल 3 (PGT)

3 दिसंबर 2023

10:00 AM से 12:30 PM तक

कैसे डाउनलोड करें HTET Admit Card 2023?

एचटीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यह करना होगा:

  • बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट htet2023.in या  https://bseh.org.in/ पर जाएं।
  • "डाउनलोड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • "डाउनलोड एडमिट कार्ड" बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड प्रिंट करें और इसे अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।

कृपया ध्यान दें कि एचटीईटी एडमिट कार्ड 2023 हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) में उपस्थित होने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अंतिम समय की किसी भी भीड़ से बचने के लिए परीक्षा तिथि से काफी पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

हरियाणा TET एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने पर क्या करें?

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर सभी विवरण जैसे नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि की जांच करनी चाहिए। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो उम्मीदवार सुधार के लिए बीएसईएच के हेल्पलाइन नंबर 9358767113 पर कॉल करके या आधिकारिक ईमेल आईडी helpdeskhtet2023@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। 

HTET 2023 के लिए पासिंग मार्क्स क्या है?

HTET 2023 के लिए पासिंग मार्क्स सभी श्रेणियों के लिए समान हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% अंक और अनुसूचित जाति और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

इसलिए, HTET 2023 के लिए पासिंग मार्क्स निम्नलिखित हैं:

  • सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक से अधिक)
  • अनुसूचित जाति और विकलांग वर्ग: 55% (82 अंक से अधिक)
  • HTET परीक्षा में कुल 150 अंक होते हैं। उम्मीदवारों को इनमें से कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होते हैं। कट ऑफ अंक हर साल परीक्षा की कठिनाई के आधार पर बदल सकते हैं।

HTET Certificate की वैधता तिथि क्या है?

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) प्रमाणपत्र की वैधता वर्तमान में जारी होने की तारीख से सात वर्ष है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एचटीईटी प्रमाणपत्र हरियाणा में शिक्षण पदों के लिए सात साल तक वैध रहेगा।

एचटीईटी प्रमाणपत्र की वैधता पहले जीवनकाल थी, लेकिन 2022 में इसे घटाकर सात साल कर दिया गया। यह बदलाव यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि शिक्षकों का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाए और उनके शिक्षण कौशल और ज्ञान को अद्यतन किया जाए।

जिन अभ्यर्थियों ने 2022 से पहले एचटीईटी के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, उनके प्रमाणपत्र अभी भी जीवन भर के लिए वैध रहेंगे। हालाँकि, जो उम्मीदवार 2022 से HTET के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उनके प्रमाणपत्र केवल सात वर्षों के लिए वैध होंगे।

यहां HTET प्रमाणपत्रों की वैधता का सारांश देने वाली एक तालिका दी गई है:

योग्यता का वर्ष प्रमाणपत्र की वैधता
2022 से पहले जीवनभर
2022 से आगे सात साल

HTET परीक्षा के बारे में:

HTET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। परीक्षा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा आयोजित की जाती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 24, 2023, 18:23 IST

FAQs

  • HTET एडमिट कार्ड 2023 कब जारी होगा?
    +
    HTET एडमिट कार्ड 2023 24 नवंबर 2023 को जारी किया गया है।
  • मैं हरियाणा TET एडमिट कार्ड 2023 कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    +
    हरियाणा TET एडमिट कार्ड 2023 को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) की आधिकारिक वेबसाइट से या इस लेख में दिए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • HTET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण क्या हैं?
    +
    HTET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित विवरण आवश्यक हैं: पंजीकरण संख्या जन्म की तारीख रोल नंबर

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News