आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022: सरकारी बैंकों में निकली है 6035 रिक्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन @ ibps.in, डाउनलोड पीडीएफ
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने भारत में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 6035 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. यहाँ पायें विस्तृत जानकारी.
IBPS क्लर्क 2022 अधिसूचना: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने भारत में विभिन्न बैंकों के अंतर्गत क्लर्क के लिए 6035 पदों का घोषणा किया है. अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है जहाँ आप विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों जैसे बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि में नौकरी पाने का सपना साकार कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आप आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट यानी ibps.in के माध्यम से 21 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
IBPS क्लर्क 2022 अधिसूचना से संबधित शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, पात्रता मानदंड सहित अन्य जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं.
आईबीपीएस क्लर्क 2022 महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 01 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 21 जुलाई 2022
प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 28 अगस्त, 03 सितंबर और 04 सितंबर 2022
आईबीपीएस क्लर्क 2022 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना लिंक को देखें.
आईबीपीएस क्लर्क 2022 आयु सीमा:
20 से 28 वर्ष
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें: आप निम्न स्टेप के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें.
- यह एक नए पृष्ठ पर आपको रीडायरेक्ट करेगा जहां 'सीआरपी आरआरबी-XI के तहत क्लर्क की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक को क्लिक करें.
- इसके बाद बुनियादी जानकारी दर्ज करके आवेदन को पंजीकृत करने के लिए टैब "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें" पर जाए.
- अब, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अपना विवरण सत्यापित करें
अपने आवेदन जमा करें
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.