UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान (Physics) के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 15th फ़रवरी 2018 को और द्वतीय प्रश्न पत्र की 17 फ़रवरी 2018 को निर्धारित समय 02: 00 P.M से आयोजित होने वाली है जो की 05 :15 P.M तक चलेगी. यह विषय कक्षा 12 की सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है.
परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अगले कुछ दिनों की तैयारी बेहतर भविष्य की नींव रखेगी. बचे हुए दिनों में पुरे सिलेबस को सही तरीके से पूरा करने में जुटे छात्रों के मन में इस दौरान कई आशंकाएं बैठ जाती हैं, जिस कारण छात्र तनाव में आकर अपना बेहतर प्रदर्शन करने से चूक जाते हैं. यहाँ हम आपको कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान विषय के सभी इकाईयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स बताने जा रहे हैं जो की कक्षा 12वीं के गत पांच वर्षों के प्रश्न-पत्रों को अच्छी तरह विश्लेषण कर छात्रों को उपलब्ध कराया गया है. ताकि छात्र बिना तनाव आसानी से भौतिक विज्ञान विषय के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को अच्छी तरह एग्जाम के लिए तैयार कर सकें.
साथ ही साथ हम यहाँ छात्रों को 2017 के भौतिक विज्ञान के दोनों प्रश्न पत्रों में पूछे गए सवाल तथा उनके टॉपिक के वेटेज से भी अवगत कराएँगे.
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान (प्रथम पत्र) विषय के सभी इकाईयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स:
इकाई- 1 स्थिर विधुतिकी
|
इकाई- 2 धारा विधुत
|
इकाई- 3 विधुत धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व
|
इकाई- 4 वैधुत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारायें
|
इकाई- 5 वैधुत चुम्बकीय तरंगे
|
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान (द्वितीय-पत्र) विषय के सभी इकाईयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स:
बोर्ड एग्जाम में पेपर को हल करने के आसान टिप्स
इकाई- 1 प्रकाशिकी
|
इकाई- 2 द्रव्य तथा विकिरणों की दैत प्रकृति
|
इकाई- 3 परमाणु तथा नाभिक
|
इकाई- 4 इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ
|
इकाई- 5 संचार व्यवस्था
|
बोर्ड एग्जाम में पेपर को हल करने के आसान टिप्स
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रथम पत्र पाठ्यक्रम 2017 :
यूनिट नंबर | यूनिट्स | मार्क्स |
1. | स्थिर विधुतकी (static electricity) | 08 |
2. | धारा विधुत (Electricity Current) | 07 |
3. | धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व (The magnetic effect of current and magnetism) | 08 |
4. | वैधुत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रयवर्ती धारा (Electric induction and Alternating Current) | 08 |
5. | वैधुत चुम्बकीय तरंगे (Electric-magnetic waves) | 04 |
कुल | 35 |
उपरोक्त अध्याय के अंक वितरण से, आप आसानी से देख सकते हैं कि ' स्थिर विधुतकी(static electricity), धारा विधुत(Electricity Current), धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व(The magnetic effect of current and magnetism) तथा वैधुत चुम्बकीय प्रेरण & प्रयवर्ती धारा(Electric induction and Alternating Current)' का वेटेज/मार्क्स अधिकतम 31अंक(31 marks) है। इसलिए, पहले इन इकाइयों को पढ़ना या रिविज़न करना शुरू कर देना चाहिए।
लेकिन, कुछ छात्रों का इन इकाइयों(यूनिट्स) पर अच्छा कमांड नहीं होता है तो ऐसे समय में छात्रों को उन टॉपिक या चेप्टर्स को पहले रिविजन करना चाहिए जो चेप्टर्स उन्हें अच्छे से आते हो और उन चेप्टर्स का वेटेज भी अधिक हो|
अब हम यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान(Physics) द्वतीय प्रश्न पत्र की यूनिट्स और उनके मार्क्स के बारे में बात करेंगे
यूपी बोर्ड कक्षा 12 वीं भौतिक विज्ञान द्वतीय पत्र पाठ्यक्रम 2017 :
यूनिट नंबर | यूनिट्स | मार्क्स |
1. | प्रकाशिकी (Optics) | 13 |
2. | द्रव्य और द्वैत प्रकृति (dual nature of matter) | 04 |
3. | परमाणु और नाभिक (Atom and the Nucleus) | 06 |
4. | इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ (Electronic devices) | 08 |
5. | संचार व्यवस्था (Communication system) | 04 |
कुल | 35 |
इसी प्रकार उपरोक्त अध्याय के अंक वितरण से, आप भौतिकी के द्वतीय प्रश्न पत्र में भी देख सकते हैं कि प्रकाशिकी (Optics) तथा इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ (Electronic devices) का वेटेज UP Board कक्षा 12 भौतिक विज्ञान बोर्ड एक्ज़ाम 2017 में अधिकतम (21अंक) है। तो इसी तरह इन यूनिट्स को पहले रिविजन करें और बाद में बाकि यूनिट्स को देखें.
कोशिश करें की बिना रुके एक से अधिक बार चेप्टर्स को दोहराएँ. जब आपके पास रिविजन करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो यह महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्रों को किसी विशेष विषय या अध्याय पर नहीं फसना चाहिए यानि तैयारी ऐसी हो की आपको पूरी तरह पढ़े हुवे चेप्टर का कांसेप्ट पता हो और उसके बाद यदि समय है तो पुरे स्लेबस को दोहराएँ.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation