भारतीय नौसेना नाविक एए एसएसआर 22 फरवरी बैच भर्ती 2021 अधिसूचना: भारतीय नौसेना ने फरवरी 2022 बैच में एए (आर्टिफिसर अप्रेंटिस) और एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के लिए नाविक के नामांकन के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी किया है.भारतीय नौसेना एए एसएसआर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindiannavy.gov.in पर पहले ही शुरू हो चुकी है. केवल अविवाहित पात्र पुरुष उम्मीदवार ही भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक पंजीकरण कर सकते हैं.
भारतीय नौसेना एए एसएसआर महत्वपूर्ण तिथियां:
भारतीय नौसेना ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 16 अक्टूबर 2021
भारतीय नौसेना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2021
भारतीय नौसेना एए एसएसआर रिक्ति विवरण:
कुल पद - 2500
नाविक - सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) - 2000
नाविक - आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) - 500
भारतीय नौसेना एए एसएसआर वेतन:
प्रारंभिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान - रु. 14,600/- प्रति माह.
प्रशिक्षण के बाद - उम्मीदवारों को डिफेंस पे मैट्रिक्स (21,700-69,100 रुपये) के लेवल 3 में रखा जाएगा. उन्हें एमएसपी रुपये 5200/--प्रति माह प्लस डीए (जैसा लागू हो)का भुगतान भी किया जाएगा. "एक्स" ग्रुप पे {केवल आर्टिफिसर अप्रेंटिस के लिए (एए)} रु. 6200/- प्रति माह प्लस डीए.
भारतीय नौसेना एए एसएसआर पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) - एमएचआरडी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ कुल मिलाकर 60% या अधिक अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) - एमएचआरडी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
भारतीय नौसेना एए एसएसआर आयु सीमा:
उम्मीदवारों का जन्म 01 फरवरी 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)
शारीरिक योग्यता:
ऊंचाई - 157 सेमी.
वजन और छाती समानुपातिक होनी चाहिए. छाती का न्यूनतम विस्तार 5 सेमी.
भारतीय नौसेना में नाविकों के रूप में प्रवेश के लिए न्यूनतम ऊंचाई मानकों के बारे में विवरण, लागू छूट सहित, आधिकारिक भर्ती वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है
भारतीय नौसेना एए एसएसआर चयन प्रक्रिया:
चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
1. लिखित परीक्षा
2.पीएफटी
3.मेडिकल परीक्षा
भारतीय नौसेना एए एसएसआर परीक्षा पैटर्न:
अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और जीके पर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और परीक्षा के कुल अंक 100 होंगे. परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी.
प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा (हिंदी और अंग्रेजी)
0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.
भारतीय नौसेना एए एसएसआर पीएफटी
पीएफटी में 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़, 20 स्क्वाट (उथक बैठक) और 10 पुश-अप शामिल होंगे.पीएफटी से गुजरने वाले उम्मीदवार अपने जोखिम पर ऐसा करेंगे.
Indian Navy AA SSR Notification
Indian Navy AA SSR Registration Link
भारतीय नौसेना एए एसएसआर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना एए एसएसआर भर्ती यानी www.joinindiannavy.gov.in के लिए 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation