ITBP Constable Bharti 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) कांस्टेबल (ड्राइवर) 2024 के पदों पर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आज यानी 8 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर रहा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो अधिसूचना में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा कर सकता है। वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ITBP कांस्टेबल (ड्राइवर) के कुल 545 रिक्त पदों को भरेगा।
ITBP Constable Driver Bharti 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल भर्ती हाइलाइट
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पूरे देश में 545 कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 में रुचि रखने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।
संगठन का नाम | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) |
पद का नाम | कांस्टेबल ड्राइवर |
रिक्तियों की संख्या | 545 |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
आवेदन तिथियां | 08 अक्टूबर से 06 नवंबर 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वेतन | लेवल 3 ( 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.itbpolice.nic.in/ |
ITBP Constable Bharti 2024 Eligibility Criteria: जानें पात्रता योग्यता
उम्मीदवार आईटीबीपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी जानकारी को जरूर पढ़ ले उसके बाद ही आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उसके पास भारी मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए।
आयु-सीमा: अभ्यर्थी की आयु 6 नवंबर 2024 तक 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
ITBP Bharti 2024: कितना देना होगा आवेदन शुल्क
इस ITBP भर्ती के लिए सामान्य (UR), OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि पूर्व सैनिक, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
आईटीबीपी ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
आईटीबीपी कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया कल 8 अक्टूबर को ऑनलाइन शुरू होगी। आपको आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। और आवेदन फॉर्म भर कर जमा करना होेगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation