This is an archived article last updated on Oct 11, 2018. The information may be outdated.

JEE Main 2018 का रिजल्ट घोषित: टॉप 6 विद्यार्थियों में सभी के 350 अंक, लेकिन टॉपर सिर्फ एक

Last Updated: Oct 11, 2018, 13:00 IST

JEE Main 2018 का रिजल्ट घोषित हो चूका है. इस बार का रिजल्ट बेहद ख़ास है क्योंकि इस बार कुछ ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं देखा गया. इस आर्टिक्ल द्वारा जानिए ऐसा क्या ख़ास रहा इस बार और साथ में जानिए टॉप 10 विद्यार्थियों के नाम, मार्क्स और कटऑफ.

JEE Main Result 2018
JEE Main Result 2018

CBSE ने JEE Main 2018 (ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम) पेपर 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया. इस बार  आंध्र प्रदेश के सूरज कृष्णा भोगी ने 350 अंक हासिल कर JEE Main 2018 की परीक्षा में टॉप किया और आल इंडिया रैंक 1 हासिल की.

हालाँकि इस बार सूरज के आलावा 5 अन्य विद्यार्थियों ने भी JEE Main 2018 की परीक्षा में 350 अंक हासिल किये जिसके बाद CBSE ने अतिरिक्त टाई ब्रेकर लगाकर इस बार के टॉपर का नाम घोषित किया.

कृष्णा ने एक न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया की बोर्ड द्वारा जारी की गयी आंसर-की देखने के बाद उन्हें अपनी सफलता का विश्वास था लेकिन उन्होंने पहली रैंक हासिल होने की उम्मीद नहीं की थी

एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार बोर्ड के सीनियर व्यक्ति ने उन्हें बताया की इस बार के जेईई मेन का क्वेश्चन पेपर तैयार करने के लिए करीब 100 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को रखा गया था. इन सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने 2 महीने के समय में करीब 1500 सवाल तैयार किए थे.

इन सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार सभी सवाल ओरिजिनल और हैंड रिटेन थे. इनमें से 90-90 सवालों के 8-9 सेट बनाए गए और उसमें से एक सेट को रैंडमली चुना गया जिसका इस्तेमाल जेईई मेन 2018 की परीक्षा में हुआ.

10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने JEE Main 2018 की परीक्षा दी थी. इनमे से सिर्फ 2,31,024 विद्यार्थीं JEE Advanced 2018 की परीक्षा में बैठने के लिए क्वालीफाई कर सके.  इस बार 1,80,331 लड़के और 50,693 लड़कियाँ JEE (Advanced) 2018 की परीक्षा देंगे.

टॉप 10 विद्यार्थियों के नाम और उनके अंक

नाम (अंक)

प्रदेश

रैंक

सूरज कृष्ण भोगी (350)

आंध्र प्रदेश

1

के वी आर हेमंत कुमार (350)

आंध्र प्रदेश

2

पार्थ लटुरिया (350)

राजस्थान

3

प्रणव गोयल (350)

हरियाणा

4

गट्टु मित्राया (350)

तेलंगाना

5

पवन गोयल (350)

राजस्थान

6

भास्कर अरुण गुप्ता (345)

राजस्थान

7

बाकारापू भारत (345)

आंध्र प्रदेश

8

सिमरनप्रीत सिंह सलूजा (345)

दिल्ली

9

गोसुला विनायक श्रीवर्धन (341)

तेलंगाना

10

Jagran josh के एक्सपर्ट द्वारा गेस कि गइ JEE Main की कट-ऑफ बिलकुल सही साबित हुई. पूरी एनालिसिस जानने के लिए पूरी विडियो देखें

 

CBSE द्वारा जारी कि गइ JEE Main 2018 कि Cut off Marks

कैटेगरी

कट-ऑफ मार्क्स

कुल क्वालिफाईड कैंडिडेट्स

जनरल

74

1,11,275

ओबीसी

45

65,313

एससी

29

34,425

एसटी

24

17,256

पीडब्लयूडी

̶ 35

2,755

कुल

 

2,31,024

JEE Main 2018 के पेपर 2 का रिजल्ट 1 मई को घोषित होने की उम्मीद है.
 
तैयारी के ये स्मार्ट तरीक़े आपको दिलासकते हैं JEE Advance 2018 में टॉप रैंकस

आप भी ला सकते हैं JEE Advanced में अच्छी रैंक, अगर JEE Main 2018 की परीक्षा के बाद करते हैं यह काम

Mayank Uttam is an Education Industry Professional with 8+ years of experience in teaching and online media. He is a B.Tech in Computer Science and has previously worked with organizations like Arihant Publications, Extramarks Education and many coaching centres. He is skilled in developing educational content like study materials, ebooks, multimedia assessment, and explainer videos. At jagranjosh.com, he creates content for School students as well as government exam aspirants. He can be reached at mayank.uttam@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: May 1, 2018, 15:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News