JEECUP UP Polytechnic Result 2024 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर घोषित, यहां तुरंत चेक करें स्कोरकार्ड
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश JEECUP 2024 का रिजल्ट आज 27 जून को घोषित कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना यूपी पॉलिटेक्निक स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड (JEECUP UP Polytechnic Result 2024 out) डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में प्रदान किया गया है।
JEECUP Result 2024: यूपीजेईईसी में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज, 27 जून, 2024 को यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। JEECUP परिणाम 2024 चेक करने के लिए छात्रों के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड का उपयोग करके यूपीजेईईसी परिणाम jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। JEECUP UP पॉलिटेक्निक स्कोरकार्ड 2024 लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है।
JEECUP UP Polytechnic Result 2024 Link: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस रिजल्ट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) 2024 परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतज़ार खत्म हो गया है। आधिकारिक परिणाम आज, 27 जून, 2024 को जारी किए गए। उम्मीदवार अब पर अपने स्कोर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
| JEECUP Result 2024 Link (Active) | |
| Post Diploma Result Link (Active) |
UP Polytechnic Scorecard 2024
यूपीजेईईसी परीक्षा इस साल 13 जून से 20 जून के बीच आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग और उसके बाद UP पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे, परीक्षा के प्रश्नों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया गया था। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इस यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 21 जून 2024 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 23 जून तक का समय दिया गया था। इस बार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 4.12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
JEECUP Result 2024 चेक करने के लिए वेबसाइट्स
JEECUP 2024 परिणाम तक पहुंचने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने छात्रों को दो अलग-अलग वेबसाइटें उपलब्ध कराई हैं। जिसके डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:
JEECUP Cut Off 2024: यूपी पॉलिटेक्निक कट-ऑफ
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के परिणाम के साथ कट ऑफ अंक भी जारी करता है। विभिन्न पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए कट-ऑफ के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। हालांकि, पिछले साल के रुझानों और विशेषज्ञ विश्लेषण के अनुसार, कट-ऑफ लगभग इस प्रकार होने की उम्मीद है:
| JEECUP 2024 कट ऑफ | |
| वर्ग | कट ऑफ |
| सामान्य | 79 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 74 |
| अनुसूचित जाति | 67.5 |
| अनुसूचित जनजाति | 60.25 |
| ईडब्ल्यूएस | 72 |
JEECUP Result 2024: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आज 27 जून, 2024 को JEECUP 2024 परीक्षा का रिजल्ट (How to check the JEECUP UP Polytechnic Result 2024?) जारी कर दिया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां यूपीजेईईसी रिजल्ट 2024 चेक करने के चरण दिए गए हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in/ पर जाना होगा।
- रिजल्ट लिंक ढूंढें: होमपेज पर, आपको "JEECUP Result 2024" लिंक ढूंढना होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें: अगले पेज पर, आपको अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें आपकी आवेदन संख्या और जन्म तिथि शामिल है।
- रिजल्ट देखें: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद, आप अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे। आप अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट कर सकते हैं।
JEECUP 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया कब शुरू होगी?
JEE (UP) 2024 परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। काउंसलिंग शुरू होने के बारे में सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपडेट कर दी जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.