MAHA TET Result 2024-25 OUT: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSEC) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024-25 के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 10 नवंबर 2024 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। Maha TET पेपर 1 और पेपर मार्क्स और स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें। परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
MAHA TET Result 2024-25 Scorecard Link
MAHA TET रिजल्ट 2024 और स्कोरकार्ड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर उपलब्ध है, जो उम्मीदवार 10 नवंबर 2024 को पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर महाराष्ट्र TET रिजल्ट स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
MAHA TET Result Link |
Maharashtra TET Result 2024-2025
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का आयोजन महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSEC) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है कि MAHA TET परिणाम 2024-25 जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड में कुल अंक, योग्य होने की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी/एससी/एसटी/विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 55% है।
How to download MAHA TET Result 2024-25 Scorecard?
अगर आपने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024-25 दी है और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – mahatet.in ओपन करें।
- रिजल्ट लिंक खोजें – होमपेज पर "MAHA TET Result 2024-25" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें – अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- सबमिट करें – जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट देखें – स्क्रीन पर आपका MAHA TET स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें – स्कोरकार्ड को पीडीएफ में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation