मैनेजर बनना है लक्ष्य तो नहीं करें इन वेकेंसियों को नजरअंदाज; IDBI,DMRC संगठनों में करें अप्लाई
अगर आप विभिन्न सरकारी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं तो तैयार हो जाइये क्योंकि देश के विभिन्न सरकारी कम्पनियों ने ढेरों रिक्तियों का घोषणा किया है.
अगर आप विभिन्न सरकारी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं तो तैयार हो जाइये क्योंकि देश के विभिन्न सरकारी कम्पनियों ने ढेरों रिक्तियों का घोषणा किया है. जी हाँ, देश के कई अग्रणी कंपनियों जैसे IDBI,DMRC, प्रसार भारती, एमएसटीसी लिमिटेड, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड सहित अन्य संगठनों ने मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए अधिसूचना जारी किया है.
सरकारी नौकरी के अंतर्गत इन कंपनियों में अपना करियर तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह ऐसा अवसर है जिसके लिए आप कई दिनों से इन्तजार कर रहे थे.
जहाँ तक शैक्षिक योग्यता का सवाल है, इन रिक्तियों के लिए ग्रेजुएट/एमबीए के साथ ही अन्य टेक्निकल डिग्री वाले उम्मीदार भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए यह आवश्यक है की अभ्यर्थी पहले इन अधिसूचनाओं को विस्तार से पढ़ें और फिर इनके लिए आवेदन के स्वरुप को समझ कर अप्लाई करें.
आवेदन के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आप पहले वेकेंसी की विस्तृत अधिसूचना को पढ़कर आश्वस्त हो लें फिर आवेदन करें.
इन रिक्तियों के लिए आप शीघ्र ही आवेदन करें इसके पहले कि आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो जाए और यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल जाए.
IDBI बैंक में निकली 760 वेकेंसी; ग्रेजुएट के लिए बड़ा मौका
IDBI बैंक ने एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 28 फरवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
1800+ दिल्ली मेट्रो जॉब्स: लाइब्रेरियन, फायर इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट, मेंटेनर सहित विभिन्न पद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त1896 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 26 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट, गेट क्वालिफाइड और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है.
सिंडिकेट बैंक ने कंपनी सेक्रेटरी एवं असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद की भर्ती निकाली
सिंडिकेट बैंक ने कंपनी सेक्रेटरी और असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 21 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
NCRTC में मैनेजर, डीजीएम व अन्य पदों की भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन लिमिटेड (NCRTC) ने मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 17 फरवरी 2018 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
HSL विशाखापटनम ने सीनियर मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों की भर्ती निकाली
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने सीनियर मैनेजर (सुरक्षा) और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 06 मार्च 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
KMSCL ने डिप्टी मैनेजर और डिपो इनचार्ज के पदों की भर्ती निकाली, करें आवेदन
केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (KMSCL) ने डिप्टी मैनेजर और डिपो इनचार्ज के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 14 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
MSPCL, इंफाल ने 11 जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर पदों की भर्ती निकाली
मणिपुर राज्य पावर कंपनी लिमिटेड (MSPCL), इंफाल ने जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
प्रसार भारती रिक्रूटमेंट 2018; कंटेंट मैनेजर के रिक्त 06 पदों के लिए करें आवेदन
प्रसार भारती ने कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कंटेंट मैनेजर के रिक्त 06 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं.
इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली में मैनेजर बनने का मौका
इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने जूनियर मैनेजर सहित अन्य 04 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
मिश्र धातु निगम लिमिटेड में जूनियर मैनेजर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और अन्य पदों की भर्ती, करें आवेदन
मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) ने जूनियर मैनेजर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 14 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
एमएसटीसी लिमिटेड में मैनेजर पदों के लिए करें आवेदन
एमएसटीसी लिमिटेड ने मैनेजर के रिक्त 07 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं.
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड को जरुरत है मैनेजर (लीगल) की, करें आवेदन
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ लिमिटेड) ने मैनेजर (लीगल) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 03 मार्च 2018 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं.
गुजरात इन्फार्मेटिक्स लिमिटेड (GIL) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
गुजरात इन्फार्मेटिक्स लिमिटेड (GIL) ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर एवं सीनियर मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 17 फरवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड में करें 12 मैनेजर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन
असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड ने मैनेजर एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 12 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.
केल्ट्रॉन में 14 डीजीएम, जीएम, मैनेजर और कंपनी सेक्रेटरी पदों की वेकेंसी, करें आवेदन
केरल राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (केलट्रॉन) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, मैनेजर और कंपनी सेक्रेटरी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड (एचपीएल) ने 8 डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों की भर्ती निकाली
हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड (एचपीएल) ने डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 22 फरवरी 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आविन (मिल्क प्रोड्यूसर) में मैनेजर, एग्जीक्यूटिव एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
आविन धरमपुरी डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव, एक्सटेंशन ऑफिसर (ग्रेड-II), प्राइवेट सेक्रेटरी (ग्रेड-III) एवं जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 12 फरवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
साइबर एंड इनफार्मेशन सिक्यूरिटी डिवीजन, MHA में मैनेजर (IT) की निकली वेकेंसी, जल्द करें आवेदन
साइबर एंड इनफार्मेशन सिक्यूरिटी डिवीजन, MHA ने सीनियर मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर (इनफार्मेशन सिक्यूरिटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 फरवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन रिक्रूटमेंट 2018; मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वेकेंसी
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसीएल) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त 03 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 19 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम में आवेदन कर सकते हैं.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.
