This is an archived article last updated on Feb 26, 2018. The information may be outdated.

दिल्ली मेट्रो 1800+ जॉब्स के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Last Updated: Feb 26, 2018, 11:52 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त 1896 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 26 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट, गेट क्वालिफाइड और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है.

DMRC Recruitment 2018
DMRC Recruitment 2018

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त1896 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 26 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएट, गेट क्वालिफाइड और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है.

अधिसूचना विवरण

अधिसूचना संख्या: डीएमआरसी / ओएम / एचआर / II / 2018

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि - 27 जनवरी 2018
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि: 27 जनवरी से 26 फरवरी 2018 के बीच
  • ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि - 26 फरवरी 2018
  • सीबीटी टेस्ट के लिए डीएमआरसी वेबसाइट पर कॉल लेटर की उपलब्धता – अभ्यर्थियों को ईमेल या एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा.

रिक्ति विवरण

पदों की कुल संख्या – 1896

  • रेगुलर एग्जीक्यूटिव - 49 पद
  • रेगुलर नॉन-एग्जीक्यूटिव - 1523 पद
  • 04 वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एग्जीक्यूटिव पदों की संख्या: 92 पद
  • 04 वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों की संख्या: 232

पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

रेगुलर एग्जीक्यूटिव – उम्मीदवार को गेट क्वालिफाइड ( वर्ष 2017) होना चाहिए तथा एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीए / बीटेक होना चाहिए, इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को क्लिक करें.

आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष

चयन प्रक्रिया:

एग्जीक्यूटिव कैडर के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी), ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू और अंत में मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगी. दूसरी ओर, नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे- सीबीटी (जिसमे दो पेपर होंगे) और मेडिकल टेस्ट शामिल होगी.

आवेदन कैसे करें:

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन 26 फरवरी 2018 तक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट को रखना आवश्यक है.  इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत सूचना के नीचे दिए गए लिंक को देखें.

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 26, 2018, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News