This is an archived article last updated on May 6, 2025. The information may be outdated.

MPBSE Result 2025: आज इतने बजे जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 6, 2025, 10:14 IST

 MP Board Result 2025 Time:  माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 6 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें

 

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, बोर्ड की ओर से 6 मई को रिजल्ट जारी हो गया है।

इस संबंध में बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस लेख के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time: कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के कुल छात्रों की बात करें, तो करीब 18 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। ऐसे में इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी।

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया था। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन  25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था।

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time: बीते वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट 

साल 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं, साल 2025 में यह 6 मई को जारी होने वाला है।

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time:  क्या रहा था पास पर्सेंटेंज

साल 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं में कुल 58.12 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं में कुल 64.48 पर्सेंट छात्र पास हुए थे। वहीं, 2023 में 12वीं में कुल 55.28 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time: कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा, इसे लेकर आधिकारिक घोषणा हो गई है। अधिसूचना के मुताबिक, 6 मई को सुबह 10 रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

MP Board 10th, 12th Result 2025 Date And Time:  कैसे देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः

-सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं।

-यहां होमपेज पर पहुंच MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करना है।

-अब यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।

-अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

-आप रिजल्ट को डाउनलोड पर क्लिक कर सेव कर सकते हैं। 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 6, 2025, 10:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News