MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न राज्य विभागों में ग्रुप 3 सेवाओं में 283 सब इंजीनियर, टेक्नीशियन, असिस्टेंट कार्टोग्राफर और अन्य पदों को भरने के लिए एमपी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 5 अगस्त से MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी सब इंजीनियर भर्ती 2024 से संबंधित अन्य जानकारी इस लेख में देखें।
MPESB Group 3 Bharti 2024
मध्य प्रदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए एक बड़ी राहत देते हुए, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वर्ष 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित ग्रुप 3 भर्ती अभियान की घोषणा की है। अधिसूचना 2 अगस्त, 2024 को जारी की गई थी, जिसमें सब इंजीनियर, तकनीशियन, सहायक मानचित्रकार और अन्य सहित कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए । यह भर्ती अभियान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 283 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। अपेक्षित योग्यता रखने वाले और आयु मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन प्रतिष्ठित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और एमपीईएसबी द्वारा निर्धारित अन्य संभावित चरणों सहित चयन प्रक्रिया शामिल होगी।
MPESB Group 3 Vacancy 2024 Notification: एमपी ग्रुप 3 भर्ती हाइलाइट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 283 रिक्त पदों को भरने के लिए एमपी व्यापम सब इंजीनियर भर्ती 2024 अधिसूचना जारी की गई है। एमपी ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपी ग्रुप 3 भर्ती 2024 से संबधित सभी डिटेल नीचे दी गई तालिका में देखें:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) या एमपी व्यापम |
परीक्षा का नाम | एमपी सब इंजीनियर परीक्षा 2024 |
पद का नाम | सब इंजीनियर (ग्रुप 3) |
रिक्त पदों की संख्या | 283 |
नौकरी करने का स्थान | मध्य प्रदेश |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथियां | 05 से 19 अगस्त, 2024 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in |
एमपी ग्रुप 3 अधिसूचना 2024 पीडीएफ |
MPESB Group 3 Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश ग्रुप 3 वैंकेंसी 2024 के माध्यम से 283 पदों पर डायरेक्ट, कॉन्टेक्ट और बैकलॉग टाइप से भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में यह देख सकते हैं कि किसके लिए कितने पद तय किए गए हैं:
वैकेंसी | टाइप |
डायरेक्ट | 276 |
कॉन्टेक्ट (संविदा) | 02 |
बैकलॉग | 05 |
कुल पदों की संख्या | 283 |
MP Govt Jobs 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
जो उम्मीदवार एमपीपीईबी ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित सभी पात्रता मानदंड यहां देखें:
आयु-सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता: मध्य प्रदेश ग्रुप 3 सरकारी नौकरी 2024 के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से (10+2) की मार्कशीट और संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिग्री, डिप्लोमा होना चाहिए।
MP Group 3 Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
एमपी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट (esb.mponline.gov.in) पर जाकर ग्रुप 3 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने के सामान्य चरण यहां देख सकते हैं:
- सबसे पहले, MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध भर्तियों की सूची में MP ग्रुप 3 भर्ती 2024 की अधिसूचना ढूंढें।
- आवेदन करने से पहले, सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि) की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। सभी जानकारी सही और सटीक रूप से भरें।
- आवेदन फॉर्म में निर्धारित आकार और प्रारूप के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सभी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation