Physics Wallah: कौन हैं फिजिक्स वाला अलख पाण्डेय की पत्नी शिवानी दुबे, जानें
Physics Wallah: फिजिक्स के मशहूर शिक्षक अलख पाण्डेय ने शिवानी दुबे के साथ शादी की है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि कौन हैं शिवानी दुबे और क्या है उनका बैकग्राउंड, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
Physics Wallah: फिजिक्स के मशहूर शिक्षक अलख पाण्डेय ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दुबे के साथ शादी की है। यह जानकारी उन्होंने फिजिक्सवाला प्लेटफॉर्म पर शादी की फोटो के साथ साझा की। ऐसे में कई लोगों के मन में शिवानी दुबे को लेकर सवाल है कि आखिर कौन है शिवानी, जिससे अलख पाण्डेय ने शादी रचाई है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि शिवानी दुबे कौन हैं।
फिजिक्स की दुनिया में अलख पाण्डेय मशहूर हैं, जो यूट्यूब पर पढ़ाते-पढ़ाते बच्चों के दिल में उतर गए। उन्होंने बीते कुछ वर्षों के सफर में ही अपना बड़ा स्टार्टअप खड़ा कर दिया, जो कि यूनिकॉर्न में भी शामिल हो गया था। वर्तमान में उनकी एडुटेक कंपनी भारत की बड़ी कंपनियों में से एक है। हालांकि, पढ़ाई के साथ-साथ उनकी निजी जिदंगी भी है। उन्होंने हाल ही में शिवानी दुबे से शादी की है, जिसके बाद वह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए गए हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा साझा की गई शादी की तस्वीरों को भी उनके छात्र काफी पसंद कर रहे हैं।
कौन हैं शिवानी दुबे
अलख पाण्डेय की पत्नी शिवानी दुबे मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। वहीं, पाण्डेय भी मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। दोनों ने अपनी पढ़ाई वही से पूरी की है। शिवानी ने इलाहबाद यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में मास्टर्स किया है। शिवानी की दो बहनें हिमानी और पल्लवी हैं।
पेशे से पत्रकार हैं शिवानी दुबे
शिवानी दुबे पेशे से फ्रीलांस पत्रकार हैं। उन्हें आमतौर पर ट्रेंडिंग, राजनीति और अन्य विषयों पर लिखना पसंद हैं। वह कुछ वर्षों तक निजी फर्म में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, उन्होंने एक नामी पत्रिका के साथ भी काम किया है।
यह मैसेज इंस्टाग्राम पर हो रहा वायरल
अलख पाण्डेय की ओर से फिजिक्सवाला अकाउंट से इंस्टाग्राम पर किया गया मैसेज इन दिनों वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी है कि उन्होंने 22 फरवरी को शिवानी दुबे के साथ शादी की है। उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी शादी में सभी बच्चों को नहीं बुला सकता था, क्योंकि सभी को बुलाना मुमकिन भी नहीं था। वहीं, शादी का लाइव टेलीकास्ट करना भी ठीक नहीं था। उन्होंने लिखा है कि वैसे तो बड़ों से आशीर्वाद लिया जाता है, लेकिन मेरे लिए आप सबका आशीर्वाद बहुत जरूरी है। उनका यह मैसेज इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।
2014 में हुई थी फिजिक्सवाला की शुरुआत
अलख पाण्डेय ने साल 2014 में यूट्यूब चैनल से फिजिक्स पढ़ाने की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एडुटेक कंपनी की भी नींव डाली। उनकी कंपनी यूनिकॉर्न कंपनी की सूची में भी जगह बना चुकी है। वर्तमान में उनकी कंपनी बड़ी एडुटेक कंपनियों में शामिल है।
पढ़ेंः IAS Success Story: मजदूर की बेटी अवस्थी एस दो बार हुई फेल, तीसरे प्रयास में बनी IAS
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.