राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2020: 434 स्टेनोग्राफर पदों के लिए 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020: राजस्थान उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
• राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आरम्भ होने की तिथि: 31 जनवरी 2020
• राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2020
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
• स्टेनोग्राफर - 434 पद
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आर्ट्स या साइंस या कॉमर्स में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए. उम्मीदवार को देवनागरी लिपि और राजस्थानी बोलियों में लिखी हुयी हिंदी का ज्ञानहोना चाहिए. उम्मीदवार द्वारा "ओ" या उच्चतर स्तर का सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए.
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी)
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए 28 फरवरी 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें-
Indian Army, SSC, SSCIH, MWRD, MNREGA अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
नागपुर म्युनिसिपल कारपोरेशन भर्ती 2020: जूनियर क्लर्क एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (DSCI) भर्ती 2020: 19 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए करें आवेदन
NSUT, दिल्ली भर्ती 2020: 135 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 आवेदन शुल्क:
• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / ओएससी - 650 / - रुपया
• SC / ST / PWD- 400 / -रुपया