rajshaladarpan.nic.in Result 2026 Link: 5वीं, 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में देखें मार्कशीट
rajshaladarpan.nic.in Result 2026 Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने RBSE कक्षा 5वीं रिजल्ट 2026 और आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2026 ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी कर दिया है। छात्र RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें.
rajshaladarpan.nic.in Result 2026 Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने RBSE कक्षा 5वीं रिजल्ट 2026 और आरबीएसई कक्षा 8वीं परिणाम 2026 ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी कर दिया है । बता दें कि रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा अजमेर से जारी किया जायेगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 यहां करें चेक
राजस्थान बोर्ड 10th प्रवेशिका रिजल्ट 2026
कक्षा 8वीं का परिणाम कैसा रहा:
कक्षा 8 की परीक्षा में 12,86,220 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 12,84,011 छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया, जबकि 2,209 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया। कुल 6,70,195 छात्र और 6,13,816 छात्राएं सफल रहीं। सरकारी स्कूलों का परिणाम 7,07,401 और गैर-सरकारी स्कूलों का 5,70,610 रहा। कुल पास प्रतिशत 97.01% दर्ज किया गया।
कक्षा 5वीं का परिणाम कैसा रहा
कक्षा 5 की परीक्षा में 13,68,947 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 13,64,570 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया, जबकि 4,371 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया। सफल छात्रों में 7,13,284 लड़के और 6,51,292 लड़कियां शामिल रहीं। सरकारी स्कूलों के 7,14,612 और निजी स्कूलों के 6,49,994 विद्यार्थियों का परिणाम जारी हुआ। कुल 13,33,936 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए और पास प्रतिशत 97.75% रहा।
कब और कहां जारी होगा रिजल्ट:
5th, 8th Result 2026 Link: बता दें कि बोर्ड की ओर से आज बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जा रहा है।
RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 के लिए क्या है जरुरी
RBSE 5th/8th Result 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DoB) की जानकारी रखनी होगी। इन्हीं डिटेल्स के माध्यम से छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक:
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं-
स्टेप 1. ऑफिसियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.In पर जाएं.
स्टेप 2. “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और छात्र प्रिंटआउट ले सकते है.
RBSE 5th, 8th Result 2026: सभी होंगे पास, लेकिन…
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में कोई भी छात्र फेल नहीं किया जाएगा। हालांकि, जिन विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होंगे, उन्हें पुनः परीक्षा देनी होगी। 32 प्रतिशत या इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को ‘ई ग्रेड’ दी जाएगी और ऐसे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
RBSE 5th, 8th Result ग्रेडिंग सिस्टम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम के तहत ही रिजल्ट दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के मार्क्स 81 से 100 प्रतिशत के बीच होंगे, उन्हें A ग्रेड दिया जायेगा। वहीं, 61 से 80 प्रतिशत अंक लाने वालों को B ग्रेड, 41 से 60 प्रतिशत वालों को C ग्रेड, और 33 से 40 प्रतिशत अंक पाने वालों को D ग्रेड दिया जायेगा। जिन छात्रों के अंक 32 प्रतिशत या उससे कम होंगे, उन्हें E ग्रेड दी जाएगी और ऐसे छात्रों को पुनः परीक्षा देनी होगी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.