RBSE 10th Result 2026 Check Online: कहां और कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

Last Updated: Mar 24, 2026, 13:43 IST

RBSE 10th Result 2026ः राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) द्वारा 10वीं बोर्ड की रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026
राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट यहां चेक करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) द्वारा 10वीं बोर्ड की रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in व rajeduboard.rajasthan.gov.in और jagranjoshcom/results  पर पहुंच रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, अभी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन चल रही है, लेकिन छात्र घबराएं नहीं, बल्कि जागरण जोश की वेबसाइट या फिर थोड़ी देर में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। यह पहली बार है, बोर्ड द्वारा इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया जा रहा है। क्योंकि, बोर्ड इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही नया सत्र आयोजित करने की तैयारी क रहा है। वहीं, छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Update: 01:43 PM,  24 March, 2026

पिछले साल से अधिक पास हुए छात्र

राजस्थआन 10वीं बोर्ड में इस बार 1.17 फीसदी छात्र अधिक पास हुए हैं। इस बार कुल 94.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Update: 01:39 PM,  24 March, 2026

अदिति की मार्कशीट के साथ जारी किया रिजल्ट

राजस्थान 10वीं बोर्ड ने अदिति की मार्कशीट के साथ रिजल्ट जारी किया है।

Update: 01:13 PM,  24 March, 2026

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं: दो बोर्ड परीक्षाओं के नए नियम (सत्र 2026-27 से लागू)

  • दो बोर्ड परीक्षाएं: राजस्थान बोर्ड वर्ष 2027 से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा।

  • अनिवार्य उपस्थिति: सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

  • दूसरी परीक्षा की पात्रता: जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल होंगे, केवल उन्हें ही दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

  • अंक सुधार (Improvement): छात्रों को अधिकतम 3 विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने (इम्प्रूवमेंट) का अवसर दिया जाएगा।

  • महत्वपूर्ण शर्त: यदि कोई छात्र पहली बोर्ड परीक्षा के दौरान 3 विषयों की परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Update: 01:28 PM,  24 March, 2026

10वीं का कुल पास प्रतिशत 

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (Total Passed)94.23%

छात्राओं का प्रतिशत (Girls)94.90%

छात्रों का प्रतिशत (Boys)93.64%

Update: 01:26 PM,  24 March, 2026

10वीं के जुड़े महत्त्वपूर्ण आंकड़ें

  • कुल आवेदन: 10,66,561 छात्रों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।

  • उपस्थित छात्र: 10,49,068 छात्रों ने वास्तव में परीक्षा दी।

  • प्रथम श्रेणी (First Division): कुल 2,72,252 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

  • सफल छात्राएं (Girls): लगभग 2,89,411 छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं।

Update: 01:04 PM,  24 March, 2026

रिजल्ट हुआ जारी 

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या फिर jagranjosh.com/results पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

Update: 12:59 PM,  24 March, 2026

प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे शिक्षा मंत्री

प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंच गए हैं। ऐसे में अब बस कुछ ही देर में रिजल्ट जारी होने वाला है।

 

Update: 12:53 PM,  24 March, 2026

rbse 10th result 2026: रिजल्ट में हो सकती है 5 मिनट देरी 

राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट में 5 मिनट की देरी हो सकती है। क्योंकि, प्रेस कांफ्रेंस में अभी तक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नहीं पहुंचे हैं। 

Update: 12:41 PM,  24 March, 2026

rbse 10th result 2026: शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस 

राजस्थान अमजेर बोर्ड में अब बस कुछ ही मिनटों में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचने वाले हैं। वहीं, विभिन्न चैनलों और समाचार पत्रों के पत्रकार पहुंच गए हैं।

rbse 10th result 2026 link: कहां चेक करें रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जारी किया जाएगा। एक सर्वर पर अधिक लोड न पड़े, इसके लिए बोर्ड की ओर से ‘मिरर सर्वर’ यानि कि Rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। वहीं, छात्र jagranjosh.com/results पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसे में छात्र इन तीनों वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

rbse 10th result 2025 roll number check online: ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंचें।

-अब यहां RBSE Secondary result 2026 पर क्लिक करें।

-यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना है।

-अब पोर्टल पर सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

-इस स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

rajasthan 10th result digilocker: डिजीलॉकर पर भी जारी होगा रिजल्ट

RBSE की ओर से इस बार बोर्ड रिजल्ट को Digilocker पर भी जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को डिजीलॉकर में पहुंच राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना है। यह मार्कशीट डिजीटल होगी और पूरी तरह मान्य होगी।

rajasthan board rbse class 10th result: 10 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा को इस बार 10 लाख छात्रों ने दिया था। ऐसे में इस बार छात्रों की बहुत बड़ी संख्या है, जिन्होंने RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी।

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

यदि पोर्टल पर माता-पिता के नाम या जन्मतिथि से भी 10वीं बोर्ड रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो SMS के जरिये भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को SMS कोडः RJ10<Roll Number> टाइप कर ड्राफ्ट कर लें। इसे आप सर्वर डाउन होने पर तुरंत भेज सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026 Link: इन लिंक पर क्लिक कर देखें डायरेक्ट रिजल्ट 

राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आप नीचे दिए गए वेबसाइट्स पर क्लिक कर देख सकते हैं।

-rajeduboard.rajasthan.gov.in 

-Rajresults.nic.in    

-jagranjosh.com/results

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 24, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News