RBSE 10th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप? यहां देखें मेरिट लिस्ट और पासिंग पर्सेंटेंज

Last Updated: Mar 24, 2026, 15:34 IST

RBSE 10th Topper List 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंच रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं बोर्ड में इस बार 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

राजस्थान 10वीं बोर्ड टॉपर लिस्ट 2026
राजस्थान 10वीं बोर्ड टॉपर लिस्ट 2026

rbse 10th result 2025 link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) जल्द ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in और Rajresults.nic.in व jagranjosh.com/results पर पहुंच 10वीं का परिणाम देख सकते हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी हो गया है, लेकिन बोर्ड द्वारा टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि, हमारे रिपोर्टर ने कुछ स्कूलों से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की जानकारी साझा की है।

राजस्थान बोर्ड ने नहीं जारी की टॉपर लिस्ट

राजस्थान बोर्ड ने इस बार 10वीं टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, हमारे रिपोर्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शेखावटी पब्लिक स्कूल की प्रियांशी ने कुल 500 में से 599 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में संभावना है कि वह इस बार राजस्थान बोर्ड की टॉपर हो सकती हैं। वहीं, एक अन्य छात्रा अनन्या ने 598 अंक हासिल किए हैं, जो कि रानीसतीस गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, झुंझनू की छात्रा हैं। वहीं, नागौर स्कूल के ऑक्सफोर्ड स्कूल के अभिषेक ने 597 अंक हासिल किए हैं। संभावना है कि शाम तक लिस्ट जारी होगी, ऐसे में यहां जानकारी अपडेट की जाएगी।

RBSE 10th Topper List 2026: पिछले साल किसने किया था टॉप

बीते वर्ष 28 मई को राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट  जारी किया था। इसमें कुल 93.6 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी। जैसलमेर की रहने वाली भावना ने 99.67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, नागौर की रहने वाली पूजा भादू ने 99.5 फीसदी अंक हासिल किए थे। इनके अलावा वंदना तंवर भी 99.5 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी, तो श्रेया प्रजापति 99.17 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थी।

साल 2025 में 10वीं बोर्ड का आंकड़ा

राजस्थान10वीं बोर्ड में बीते वर्ष 2025 में 10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं, कुल पास प्रतिशत 93.6 फीसदी रहा था। इसमें लड़कों का कुल पास प्रतिशत 93.16 और लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 फीसदी रहा था।

  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 10,94,186

  • परीक्षा में शामिल हुए - 10,71,460

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत - 93.60%

  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 93.16%

  • लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.08%

RBSE 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहुंचें।

-अब यहां RBSE Secondary result 2026 पर क्लिक करें।

-यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना है।

-अब पोर्टल पर सबमिट पर क्लिक करें और आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

-इस स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 24, 2026, 14:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News