This is an archived article last updated on May 19, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2025: कब आयेगा 12वीं का रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड ने दे दी यह बड़ी अपडेट

Last Updated: May 19, 2025, 07:51 IST

Rajasthan RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। परिणाम को लेकर समिति की बैठक होगी, जिसके बाद रिजल्ट डेट का ऐलान होगा। उम्मीद ई कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 18 से 21 मई के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड ने दी 12वीं रिजल्ट पर दी बड़ी अपडेट
राजस्थान बोर्ड ने दी 12वीं रिजल्ट पर दी बड़ी अपडेट

RBSE 12th Result 2025 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी करने वाला है. थोड़ी देर पहले राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया (एक्स) पर 12वीं को लेकर बड़ी अपडेट दी है. बात दें कि रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी. 

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपने रोल नंबर और DoB के जरिए चेक कर सकेंगे. साथ ही, छात्र Jagran Josh वेबसाइट पर दिए गए RBSE Result 2025 Direct Link के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते है.  

JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट? मोबाइल पर ऐसे करें चेक मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड ने दी 12वीं रिजल्ट पर दी बड़ी अपडेट: 

rajresults.nic.in राजस्थान बोर्ड ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (एक्स) पर जानकारी दी है कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा कि रिजल्ट जारी करने से पहले समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।

19 लाख से ज्यादा छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार: 

आरबीएसई द्वारा इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं थी। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्यभर के 6,187 परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जिसमें दोनों कक्षाओं के 19 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।

RBSE 12th Result 2025 Date: कब आयेगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? 

rbse 12th result 2025 kab aayega राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 18 से 21 मई के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट रोल नंबर और जन्मतिथि से चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक:

स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं:

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "RBSE 12वीं रिजल्ट 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करना होगा।

स्टेप 4: सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 खुल जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव करें या प्रिंट निकाल लें।

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 19, 2025, 07:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News