RBSE 12th Result 2026 Name Wise: नाम से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Last Updated: Apr 2, 2026, 21:34 IST

RBSE 12th Result 2026 Name Wise: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अंक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते है. साथ ही छात्र jagranjosh.com/results की वेबसाइट पर भी अपनी मार्कशीट देख सकते है. इस वर्ष परिणामों में सरकारी विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा।

RBSE 12th Result 2026 हाई लाइट्स
RBSE 12th Result 2026 हाई लाइट्स

Check RBSE 12th Science Result 2026

Check RBSE 12th Commerce Result 2026

Check RBSE 12th Arts Result 2026

Rajasthan 12th Result 2026 Name Wise: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 घोषित। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परिणाम की घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अंक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते है। परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में की गयी।

RBSE 12th Result 2026 Name Wise: नाम से कैसे देखें मार्कशीट  

rajasthan 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 नाम के अनुसार देखने का कोई ऑप्शन फ़िलहाल अभी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर सभी स्ट्रीम के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते है।

FASTag Annual Pass 2026: दो कारों के लिए एक एनुअल पास का कर सकते है यूज क्या? ये रहा जवाब

RBSE 12th Result 2026 हाई लाइट्स 

ओवरऑल रिजल्ट 2026:

कुल 5,91,023 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 5,83,201 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 1,56,818 छात्र (पुरुष) और 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं।

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में 97.54% छात्रों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञान (Science) स्ट्रीम:
विज्ञान संकाय में 2,87,068 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 2,85,299 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 1,86,644 छात्र (पुरुष) प्रथम श्रेणी में पास हुए, जिनका प्रतिशत 97.92% रहा, जबकि 98,636 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल रहीं।

वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम:

कॉमर्स स्ट्रीम में 30,798 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 30,580 ने परीक्षा दी। इसमें 13,970 छात्र (पुरुष) और 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं।

वरिष्ठ (Varishta) उपाध्याय परीक्षा:

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4,114 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,067 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 1,328 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं, जिनका प्रतिशत 97.77% रहा, जबकि कुल पास प्रतिशत 97.20% दर्ज किया गया।

RBSE 12वीं आर्ट्स/कॉमर्स रिजल्ट 2026

उदयपुर जिला: 1,312 पंजीकृत कॉमर्स छात्रों में लड़कों का पास प्रतिशत 98.74% रहा।

पाली जिला: कॉमर्स वर्ग में लड़कों का पास प्रतिशत 99.10%, जो राज्य में सबसे अधिक में शामिल है। 781 में से 774 छात्र पास हुए।

अलवर जिला: लड़कों का पास प्रतिशत 98.42%, 317 में से 312 छात्र सफल रहे।

भीलवाड़ा जिला: शानदार प्रदर्शन के साथ लड़कों का पास प्रतिशत 99.43% रहा। 528 में से 525 छात्र सफल हुए।

RBSE Class 12th Result 2026 कैसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक कर स्ट्रीम सेलेक्ट करें।

स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Small Savings Schemes: PPF और सुकन्या समेत कई योजनाओं की ब्याज दरों पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से लागू

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: राजस्थान बोर्ड ने रचा इतिहास 

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस साल एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। बोर्ड राज्य परीक्षाओं के इतिहास में पहली बार 12वीं का रिजल्ट मार्च महीने (31 तारीख) में ही जारी किया जा रहा है। आमतौर पर मई या जून में आने वाला परिणाम इस बार रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। 

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की जा रही है, जिनमें परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या, छात्र-छात्राओं का विवरण, पास हुए विद्यार्थियों की संख्या, तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत, ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और उनके अंक, साथ ही स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 11:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News