FASTag Annual Pass 2026: दो कारों के लिए एक एनुअल पास का कर सकते है यूज क्या? ये रहा जवाब

Last Updated: Apr 2, 2026, 19:24 IST

FASTag Annual Pass 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के FASTag Annual Pass को एक से अधिक वाहनों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) द्वारा शुरू किया गया FASTag Annual Pass एक प्रीपेड सुविधा है, जिससे टोल पेमेंट आसान हो जाता है। आप इसके लिए Rajmarg Yatra ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

FASTag Annual Pass कौन से वाहनों के लिए हो सकता है जारी
FASTag Annual Pass कौन से वाहनों के लिए हो सकता है जारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) के FASTag Annual Pass की कीमतों में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और यह 1 अप्रैल 2026 से लागू भी कर दिया गया है. साथ ही यह भी बता दें कि प्राधिकरण के FASTag Annual Pass को एक से अधिक वाहनों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह पास केवल एक रजिस्टर्ड वाहन के FASTag से लिंक होता है। यह सुविधा समय और पैसे दोनों बचाती है, खासकर नियमित हाईवे यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी है। आप इसके लिए Rajmarg Yatra ऐप या पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

क्या है FASTag Annual Pass और कैसे करता है काम 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) द्वारा शुरू किया गया FASTag Annual Pass एक प्रीपेड सुविधा है, जिससे टोल भुगतान आसान हो जाता है। इसमें तय सालाना शुल्क देकर सीमित या अनलिमिटेड ट्रिप का लाभ मिलता है, जिससे बार-बार भुगतान और लंबी लाइनों से राहत मिलती है।

किन वाहनों के लिए है यह सुविधा उपलब्ध

यह पास सभी वाहनों के लिए नहीं है। केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन ही इसके लिए पात्र हैं। वाहन की जानकारी VAHAN Database के जरिए सत्यापित की जाती है। किसी भी कमर्शियल वाहन के लिए यह सुविधा लागू नहीं है।

कौन से वाहनों के लिए हो सकता है जारी 

वाहन के पास एक्टिव FASTag होना जरूरी है, जो रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका रूट Rajmarg Yatra ऐप या NHAI वेबसाइट पर शामिल टोल प्लाजा में आता हो।

FASTag Annual Pass का कितना है चार्ज

इस पास की कीमत ₹3,075 (अप्रैल 2026) है, जो 1 साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहता है। इसके बाद सामान्य FASTag चार्ज लागू हो जाता है और पेमेंट UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

FASTag Annual Pass आवेदन की क्या है प्रक्रिया

आप Rajmarg Yatra ऐप या FASTag पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक्टिवेशन 2 घंटे के भीतर हो जाता है। यह पास न तो ट्रांसफरेबल है और न ही अनिवार्य, यूजर्स चाहें तो सामान्य FASTag से भी टोल पेमेंट जारी रख सकते हैं।

FASTag Annual Pass से जुड़े 6 जरुरी सवाल

क्या मैं FASTag Annual Pass को दूसरे वाहन में ट्रांसफर कर सकता हूँ?

नहीं। यह पास ट्रांसफरेबल नहीं है और केवल उसी वाहन के FASTag से जुड़ा होता है, जिस पर इसे जारी किया गया है।

क्या Annual Pass लेना अनिवार्य है?

नहीं। यह पूरी तरह वैकल्पिक है। उपयोगकर्ता बिना Annual Pass के भी सामान्य FASTag के जरिए टोल भुगतान जारी रख सकते हैं।

FASTag Annual Pass कहां से खरीदा जा सकता है?

Annual Pass केवल Rajmargyatra मोबाइल ऐप और NHAI की वेबसाइट के माध्यम से ही एक्टिवेट किया जा सकता है।

कौन-कौन से टोल प्लाजा इसमें शामिल हैं?

Which toll plazas are covered: इसमें केवल नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा शामिल हैं। अन्य स्थानों पर सामान्य FASTag नियम लागू होंगे।

FASTag Annual Pass एक ट्रिप किसे माना जाएगा?

पॉइंट-बेस्ड टोल पर एक बार क्रॉस करना (एंट्री/एग्जिट) = 1 ट्रिप।

क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम में एक एंट्री और एक एग्जिट का जोड़ा = 1 ट्रिप।

क्या यह सभी वाहनों के लिए उपलब्ध है?

नहीं। यह सुविधा केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) कार, जीप और वैन के लिए ही उपलब्ध है, जिसे VAHAN Database द्वारा सत्यापित किया जाता है। कमर्शियल उपयोग होने पर पास डीएक्टिवेट किया जा सकता है। 

New Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदल गए इनकम टैक्स से जुड़े ये नियम, यहां देखें 7 बड़े बदलाव

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News