Live

[LIVE] RRB NTPC UG Exam Date 2025: एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड कब आएगा?, यहां देखें परीक्षा तिथि पर लेटेस्ट अपडेट

RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। 12वीं पास उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक rrb.digialm.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगिन के लिए उन्हें अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड कब आएगा, परीक्षा तिथि क्या है, और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी अपडेट जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

Vijay Pratap Singh
Jun 30, 2025, 10:47 IST
  • 1
RRB NTPC UG Admit Card 2025, Exam Dates
RRB NTPC UG Admit Card 2025, Exam Dates

HIGHLIGHTS

  • रेलवे भर्ती बोर्ड RRB NTPC UG एडमिट कार्ड 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

  • RRB NTPC UG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा जरूरी है।

  • NTPC CBT 1 परीक्षा तिथि का आधिकारिक शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू करेगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को उनका हॉल टिकट परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मतलब है कि सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि के हिसाब से अलग-अलग दिन एडमिट कार्ड मिलेगा।

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT: डाउनलोड करें आधिकारिक रेलवे एनटीपीसी UG परीक्षा शेड्यूल नोटिस PDF

RRB NTPC CBT 1 Answer Key 2025

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड rrb.digialm.com या संबंधित RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा ताकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आसान हो। लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। लॉगिन पोर्टल का लिंक rrb.gov.in पर भी मिलेगा।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र — जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी — ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध ID के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2025, Exam Dates पर लाइव अपडेट:-

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Jun 30, 2025, 10:47 IST

    RRB NTPC UG एडमिट कार्ड जल्द होगा रिलीज

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 2025 के NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार rrb.digialm.com या संबंधित RRB की साइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग कर दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 27, 2025, 15:33 IST

    RRB NTPC Exam City Intimation Admit Card: लेटेस्ट अपडेट क्या है?

    रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं की निगाहें इस समय RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड और परीक्षा शेड्यूल पर टिकी हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी जारी करेगा। जैसे ही ये जारी होंगे, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 27, 2025, 15:25 IST

    RRB NTPC UG Admit Card 2025 Instructions: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड निर्देश

    • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाता है।
    • विवरण की जांच: उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर उल्लेखित सभी विवरण सही हों।
    • एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें: चयन प्रक्रिया पूरी होने तक आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
    • परीक्षा सामग्री: परीक्षा के दौरान पेन केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, धातु से बनी वस्तुएं (जैसे बेल्ट, चूड़ियां, कंगन), किताबें व कागज आदि लाना प्रतिबंधित है।
    • बायोमेट्रिक उपस्थिति: परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक पहचान (एलटीआई), फोटोग्राफी, फिजिकल एलटीआई और हस्ताक्षर लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया परीक्षा का हिस्सा है, इसलिए इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
  • Jun 27, 2025, 09:41 IST

    RRB NTPC UG Exam Date 2025 कब आएगी?

    RRB NTPC (Undergraduate) CBT‑1 परीक्षा का शेड्यूल अभी तक अलग से जारी नहीं हुआ है। लेकिन इसके जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

  • Jun 26, 2025, 13:50 IST

    क्या आज जारी होगा NTPC UG का Admit Card?

    RRB आज NTPC UG का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।

  • Jun 26, 2025, 13:46 IST

    RRB NTPC UG 2025: परीक्षा तिथि कब होगी घोषित? जानिए एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट

    रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी यूजी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। वे लगातार इसकी जानकारी खोज रहे हैं। संभावना है कि बोर्ड जल्द ही CBT-1 परीक्षा की तिथि घोषित करेगा, जो rrb.gov.in पर जारी की जाएगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीपीसी यूजी का एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किया जा सकता है। कई पोर्टल्स का कहना है कि यह आज ही जारी हो सकता है।

  • Jun 26, 2025, 13:42 IST

    RRB NTPC UG Exam Date और Admit Card पर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

    उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। पहले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा तिथि का नोटिस जारी करेगा, इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करें।

  • Jun 26, 2025, 13:41 IST

    RRB NTPC UG Admit Card 2025 Sarkari Result: rrb.digialm.com पर मिलेगा Direct Link

    RRB NTPC UG (Graduate & Undergraduate) एडमिट कार्ड 2025 [rrb.digialm.com] पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपना User ID (Registration Number) और Password (Date of Birth) दर्ज करें।


  • Jun 26, 2025, 13:40 IST

    RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025 Live: सीबीटी 1 हॉल टिकट rrb.digialm.com से डाउनलोड करें

    RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट के लिए CBT 1 हॉल टिकट जल्द जारी होगा। उम्मीदवार अपना RRB NTPC UG Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com से डाउनलोड कर सकेंगे। लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि आवश्यक है।

  • Jun 26, 2025, 13:31 IST

    rrb.digialm.com Admit Card: RRB NTPC UG Admit Card 2025 Kaise Download kare?

    RRB NTPC UG Admit Card 2025 Kaise Download Kare? यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

    1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –rrbcdg.gov.in याrrb.digialm.com

    2. "RRB NTPC UG Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना User ID, Password और Captcha Code दर्ज करें।

    4. लॉगिन करें और "Download Admit Card" पर क्लिक करें।

    5. एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड करें और उसकी प्रिंट कॉपी निकाल लें।

  • Jun 26, 2025, 13:31 IST

    RRB NTPC UG Admit Card Download: क्या मुझे एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी प्राप्त होगी?

    नहीं, RRB NTPC UG एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन मोड में ही डाउनलोड करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड केवल डिजिटल एडमिट कार्ड जारी करता है, जिसे उम्मीदवार rrb.digialm.com या संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को इसका प्रिंट आउट (हार्ड कॉपी) निकालकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • Jun 26, 2025, 13:28 IST

    RRB NTPC Exam City Intimation Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2025

    आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2025 जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 26, 2025, 13:04 IST

    RRB NTPC CBT 1 UG Admit Card 2025: मार्किंग स्कीम क्या है?

    आरआरबी एनटीपीसी की मार्किंग स्कीम नीचे दी गई है:

    • परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाता है.
    • चूंकि परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है, इसलिए प्रत्येक सत्र के अंकों को सामान्यीकृत किया जाता है.
    • प्रश्न पत्रों की कठिनाई को समायोजित करने के लिए अंकों का सामान्यीकरण किया जाता है.
  • Jun 26, 2025, 09:40 IST

    RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र के अंदर कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं?

    परीक्षा केंद्र के अंदर निम्नलिखित वस्तुओं को ले जाना प्रतिबंधित है:

    • मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियाँ, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, धातु से बने वस्त्र या गहने (जैसे चूड़ियाँ, बेल्ट, कंगन), किताबें, कागज़ आदि परीक्षा केंद्र में अनुमति प्राप्त नहीं हैं।

    • उम्मीदवार पेन या पेंसिल साथ न लाएँ, क्योंकि परीक्षा के दौरान पेन केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    • इसके अतिरिक्त, बायोमेट्रिक कैप्चर के कारण उम्मीदवारों को मेहंदी लगाने से बचना चाहिए।

  • Jun 26, 2025, 09:40 IST

    Railway NTPC UG Admit Card 2025: चयन प्रक्रिया

    • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1)

    • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2)

    • टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (पोस्ट के अनुसार)

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

    • मेडिकल एग्जामिनेशन

  • Jun 26, 2025, 09:39 IST

    rrb.digialm.com admit card: एनटीपीस UG हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण

    RRB NTPC UG 2025 Admit Card डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित लॉगिन विवरण (Login Credentials) की आवश्यकता होगी:

    • User ID:

      • यह आपका Registration Number है, जो आपने NTPC फॉर्म भरते समय प्राप्त किया था।

    • Password:

      • यह आपकी Date of Birth (जन्म तिथि) होती है, जो फॉर्म में दी गई थी।

      • Format: DDMMYYYY (उदाहरण: 25 जून 1999 → 25061999)

    • Captcha Code:

      • वेबसाइट पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड भरना होता है, जिससे बॉट एक्सेस रोका जाता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News