This is an archived article last updated on Aug 13, 2025. The information may be outdated.

UP Police SI Bharti 2025: सब-इंस्पेक्टर के 4,543 पदों के लिए आवेदन शुरू, uppbpb.gov.in पर करें रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Aug 13, 2025, 13:56 IST

UP Police SI Bharti 2025: UPPRPB ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 4,543 पद भरे जाएंगे, जिनमें 4,242 दारोगा और 135 PAC प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। ध्यान रहे, आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है।

UP Police SI Bharti 2025
UP Police SI Bharti 2025

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2025 में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 4,543 पद भरे जाएंगे, जिनमें 4,242 पद नागरिक पुलिस के दारोगा के लिए और 135 पद पीएसी प्लाटून कमांडर के लिए हैं।

ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

UP Police SI Bharti 2025: य़ूपी पुलिस SI भर्ती अधिसूचना हाइलाइट्स

UPPRPB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 की अधिसूचना PDF जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत सिविल पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सशस्त्र पुलिस में प्लाटून कमांडर और महिला बटालियन में SI/प्लाटून कमांडर के पदों सहित कुल 4,543 रिक्तियां भरी जाएंगी।

यूपी पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार अब विस्तृत अधिसूचना PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें रिक्तियों का पूरा विवरण, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अधिसूचना PDF लिंक नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

विवरण

जानकारी

भर्ती आयोजन संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (SI)

कुल रिक्तियों की संख्या 

4,543

आवेदन करने कि तिथि

12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक

शैक्षिक योग्यता

स्नातक (Graduation)

आयु सीमा (01/07/2025 तक)

21 से 28 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी – 500 रुपये

एससी/एसटी – 400 रुपये

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, DV और PST- PET और मेडिकल टेस्ट

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

upprpb.in

यूपी पुलिस SI नोटिफिकेशन PDF

यहां क्लिक करें

Also, check:

UP Police SI Syllabus

UP Police SI (Sub Inspector) Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पुलिस एसआई भर्ती में कुल 4543 पद हैं। इनमें 4242 पद उप निरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस के लिए हैं, जो पुरुष और महिला दोनों के लिए खुले हैं। इसके अलावा बदायूं, गोरखपुर और लखनऊ की महिला बटालियन में एसआई/प्लाटून कमांडर के 106 पद, प्लाटून कमांडर/सशस्त्र पुलिस एसआई (पुरुष) के 135 पद और विशेष सुरक्षा बल में एसआई/प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 60 पद शामिल हैं। आप नीचे दी तालिका में Category-wise वैकेंसी देख सकते हैं।

पद का नाम

सामान्य (UR)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

अति पिछड़ा वर्ग (EBC)

अनुसूचित जाति (SC)

अनुसूचित जनजाति (ST)

कुल पद

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस)

1705

422

1143

890

82

4242

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) – महिला (PC)

56

13

36

28

02

106

प्लाटून कमांडर / सशस्त्र पुलिस एसआई

25

06

16

12

01

135

उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल)

47

10

27

21

01

60

कुल

1833

451

1222

951

86

4543

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए योग्यता व आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार जो यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां योग्यता और आयु सीमा देख सकते हैं:

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वर्गआयु सीमा (छूट सहित)जन्मतिथि सीमा
जनरल व ईडब्ल्यूएस 21 वर्ष से 31 वर्ष 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004
एससी, एसटी, ओबीसी 21 वर्ष से 36 वर्ष 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना आवश्यक है।

यूपी पुलिस SI भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 400 रुपये है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 400 रुपये ही रखा गया है, जैसा कि बोर्ड ने तय किया है।

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक

यूपी पुलिस (UPPRPB) सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अब सक्रिय है। इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर और जमा कर सकते हैं।

UP Police SI Application Form Link

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 13, 2025, 13:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News