बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 जारी: तुरंत brlps.in से डाउनलोड करें Bihar Jeevika हॉल टिकट 

Last Updated: Nov 20, 2025, 11:47 IST

Bihar Jeevika Admit Card 2025 OUT: बिहार जीविका का एडमिट कार्ड 13 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब इसे आधिकारिक वेबसाइट brlps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Jeevika Hall Ticket डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

Bihar जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
Bihar जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।

Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 OUT: बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (Bihar Rural Livelihood Promotion Society) ने Bihar JEEVIKA भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 13 नवंबर 2025 को जारी कर दिए हैं। जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,747 पद भरे जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, बिहार जीविका भर्ती के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और टाइपिंग टेस्ट 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राज्यभर में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने हॉल टिकट पर सभी विवरण जांच लें और किसी भी त्रुटि की सूचना तुरंत विभाग या वेबसाइट को दें। ध्यान दें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BSEB बिहार सक्षमता परीक्षा 4th आंसर की 2025

बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025- हाइलाइट्स

बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक पोर्टल brlps.in पर जारी कर दिया गया है। यह कार्ड BPM, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार आदि के कुल 2747 रिक्त पदों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती निकाय का नाम

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस)

परीक्षा का नाम

बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025

कुल रिक्त पदों की संख्या

2747

पद का नाम

बीपीएम, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, लेखाकार, आदि।

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 नवंबर 2025

परीक्षा मोड

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी)

लॉगिन विवरण

उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

brlps.in

Bihar Jeevika Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न

बिहार करियर परीक्षा 2025, ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कुल 70 अंकों की होगी, जिसमें मुख्य परीक्षा 60 अंकों की और टाइपिंग टेस्ट 10 अंकों का होगा। हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग टेस्ट 5-5 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा की अवधि 70 मिनट होगी, जबकि टाइपिंग टेस्ट भी 70 मिनट का होगा। वहीं ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आईटी एग्जिक्यूटिव को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए कुल 70 अंक निर्धारित किए गए हैं। इन पदों की परीक्षा की अवधि 80 मिनट होगी।

पद-वाइज बिहार जीविका परीक्षा 2025 तिथि

विभिन्न पदों के लिए बिहार जीविका परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। यहां दी गई तालिका में पद-वाइज बिहार जीविका परीक्षा 2025 की तिथि चेक करें।

पद का नामपरीक्षा तिथि (Exam Dates)
लेखाकार (DPCU/BPIU) 19 नवंबर 2025
ब्लॉक आईटी कार्यकारी (Block IT Executive) 20 नवंबर 2025
आजीविका विशेषज्ञ (Livelihoods Specialist) 21 नवंबर 2025
कार्यालय सहायक (DPCU/BPIU) 22 नवंबर 2025
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर 22 से 26 नवंबर 2025
क्षेत्र समन्वयक (Area Coordinator) 26 से 29 नवंबर 2025 और 1 से 3 दिसंबर 2025
सामुदायिक समन्वयक (Community Coordinator) 4 से 15 दिसंबर 2025

Bihar Bihar Jeevika Vacancy 2025: इन पदों के लिए होगी परीक्षा?

BRLPS द्वारा कुल 2747 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। नीचे दी गई तालिका में पदों और उनके रिक्त पदों की संख्या देखें।

पद का नामकुल पद संख्या
ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM) 73
आजीविका विशेषज्ञ 235
एरिया कोऑर्डिनेटर 374
अकाउंटेंट (DPCU/BPIU) 167
ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU) 187
कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर 1177
ब्लॉक आईटी कार्यकारी 534
कुल 2747

बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक

बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 लिंक अब cdn3.digialm.com और brlps.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने Application No./Login ID और PASSWORD दर्ज करने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar JEEVIKA Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

BRLPS बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए इन आसान चरणों का पालन करके अपने जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • पहले BRLPS/JEEViKA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download" सेक्शन देखें।
  • फिर लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

brlps.in admit card: बिहार जीविका एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण 

Bihar JEEVIKA एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देता है। एडमिट कार्ड में आम तौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं जिसे उम्मीदवार को जरूर चेक करना चाहिए:

  1. उम्मीदवार का नाम 

  2. रजिस्ट्रेशन / रोल नंबर 

  3. पिता / अभिभावक का नाम 

  4. फोटो और सिग्नेचर 

  5. परीक्षा का नाम और कोड 

  6. परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

  7. परीक्षा की तारीख और समय 

  8. परीक्षा की अवधि 

  9. निर्देश और गाइडलाइन 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर इसे लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार जीविका हॉल टिकट 2025: हेल्प डेस्क नंबर और ईमेल आईडी 

बिहार जीविका प्रवेश पत्र 2025 में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, उम्मीदवार परीक्षा प्राधिकरण से निम्नलिखित पते पर संपर्क कर सकते हैं-

  • बीआरएलपीएस हेल्प डेस्क नंबर: 022-61087524
  • हेल्प डेस्क ईमेल: recruitment@brlps.in
  • आधिकारिक पता: विद्युत भवन, एनेक्सी-II, बेली रोड, पटना, बिहार

Check:

UP Junior Aided Teacher Notification 2025 pdf

Bihar Jeevika Admit Card 2025

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 20, 2025, 11:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News