BSEB बिहार सक्षमता परीक्षा 4th आंसर की 2025 जारी: डाउनलोड करें उत्तर कुंजी PDF

Last Updated: Nov 17, 2025, 10:40 IST

Bihar Sakshamta Pariksha 4th Phase Answer Key 2025: जो उम्मीदवार बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अपनी BSEB सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा 4th फेज उत्तर कुंजी 2025 (PDF) प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

बिहार सक्षमता परीक्षा चौथी उत्तर कुंजी 2025 PDF डाउनलोड करें।
बिहार सक्षमता परीक्षा चौथी उत्तर कुंजी 2025 PDF डाउनलोड करें।

Bihar Sakshamta Pariksha 4th Phase Answer Key 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा 2025 के चौथे चरण की उत्तर कुंजी आज, 15 नवंबर, शाम 4 बजे जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बिहार सक्षमता परीक्षा 4th फेज उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (CTT) 2025 (चतुर्थ चरण) में शामिल उम्मीदवारों के लिए 24 से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 को CBT के माध्यम से आयोजित परीक्षा का Response Sheet (उत्तरकुंजी सहित) 15 नवंबर 2025 से समिति की वेबसाइटों secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं और परीक्षा में संभावित अंक और सफलता का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 18 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

BPSC 71st Result 2025

Screenshot 2025-11-15 142735

BSEB बिहार सक्षमता परीक्षा 4th उत्तर कुंजी 2025- हाइलाइट्स

बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हेतु BSEB सक्षमता परीक्षा फेज-4 / स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTT) सफलतापूर्वक आयोजित की है। उम्मीदवारों के लिए कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 की परीक्षा की उत्तर कुंजी आज शाम 4 बजे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और परीक्षा में संभावित कुल अंक की गणना कर सकते हैं। बिहार BSEB चरण 4 उत्तर कुंजी PDF से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड

परीक्षा का नाम

सक्षमता परीक्षा फेज-4

BSEB सक्षमता उत्तर कुंजी 2025

15 नवंबर 2025 

BSEB सक्षमता परीक्षा 2025 तिथि

24 से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 तक

एडमिट कार्ड तिथि

21 सितंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

http://secondary.biharboardonline.com और 

बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 Link

BSEB सक्षमता परीक्षा आंसर की 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

 उम्मीदवार BSEB सक्षमता परीक्षा 4th Phase आंसर की 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां नीचे देखें:

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर “Sakshamta Pariksha 4th Phase Answer Key 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

  3. फिर लिंक पर क्लिक करने के बाद उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।

  4. उत्तर कुंजी PDF को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के अनुसार उत्तरों को चेक करें।

  5. यदि उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करें।

BSEB Sakshamta Pariksha CTT 4th Phase Answer Key 2025 Link- Active

Screenshot 2025-11-15 173605

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 17, 2025, 10:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News