This is an archived article last updated on Sep 20, 2024. The information may be outdated.

RSMSSB Rajasthan CET Exam Timing 2024: यहां देखें राजस्थान सीईटी परीक्षा समय, शिफ्ट और एग्जाम पैटर्न

Last Updated: Sep 20, 2024, 11:42 IST

Rajasthan CET Exam Timing 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्रेजुएट लेवल CET परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 27 और 28 सितंबर को दो शिफ्ट में राज्य के निर्धारित केद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी जो राजस्थान ग्रेजुएट लेवल संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे इस लेख में शेड्यूल चेक करके अपनी आगे की तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

राजस्थान सीईटी परीक्षा का समय, शिफ्ट और एग्जाम पैटर्न यहां देखें।
राजस्थान सीईटी परीक्षा का समय, शिफ्ट और एग्जाम पैटर्न यहां देखें।

Rajasthan RSMSSB CET Exam Shift Timings 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) 2024 की परीक्षा तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब चयन बोर्ड ने हाल ही में राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्नातक स्तरीय संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2024 27 और 28 सितंबर को बोर्ड द्वारा निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB CET के लिए आवेदन किया था, वे यहां से राजस्थान CET परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Also Read: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी

RSMSSB CET Exam Timing 2024: ग्रेजुएट लेवल संयुक्त पात्रता परीक्षा हाइलाइट

RSMSSB CET 2024 स्नातक स्तरीय अधिसूचना जिलेदार, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर अकाउंटेंट और प्लाटून कमांडर पदों के लिए जारी की गई है।  उम्मीदवार राजस्थान CET परीक्षा के बारे में सभी हाइलाइट नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

संगठन का नाम

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

19 सितंबर 2024 (शाम 6:00 बजे)

परीक्षा तिथियां

27 और 28 सितंबर 2024

शिफ्ट का समय

शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सुबह की शिफ्ट)

शिफ्ट 2: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (शाम की शिफ्ट)

क्रेडेंशियल आवश्यक

एसएसओ आईडी और पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB CET Exam Date Timings 2024: सीईटी परीक्षा 2024 का समय सारणी (ग्रेजुएट लेवल)

राजस्थान CET ग्रेजशन लेवल एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जो विभिन्न सरकारी विभागों में स्नातक स्तर की नौकरियों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। परीक्षा 27 और 28 सितंबर को दो पालियाों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को स्टेज I और स्टेज II के अनुसार परीक्षा देनी होगी। आप राजस्थान CET 2024 एग्जाम शेड्यूल यहां देखें:

तारीख

फेज

शिफ्ट

समय

27 सितंबर, 2024

फेज-1

सुबह

9:00 AM - 12:00 PM

27 सितंबर, 2024

फेज-2

शाम

3:00 PM - 6:00 PM

28 सितंबर, 2024

फेज-3

सुबह

9:00 AM - 12:00 PM

28 सितंबर, 2024

फेज-4

शाम

3:00 PM - 6:00 PM

RSMSSB सीईटी परीक्षा पैटर्न 2024

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में शामिल होने से पहले राजस्थान CET परीक्षा पैटर्न 2024 के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान सीईटी परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे, और उनको हल करने की समय सीमा 3 घंटे होती है। आप नीचे दी तालिका में राजस्थान CET परीक्षा पैटर्न 2024 देख सकते हैं।

विषय का नाम

प्रश्न

अंक

अवधि

राजस्थान और भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत

150 प्रश्न

300 अंक

3 घंटे

भारत का भूगोल

राजस्थान का भूगोल

भारतीय राजनीतिक प्रणाली

भारत, राजस्थान की अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था का ज्ञान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

तार्किक तर्क और मानसिक क्षमता

सामान्य हिंदी

सामान्य अंग्रेजी

कंप्यूटर ज्ञान


नोट: राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 20, 2024, 11:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News