RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026 Out: 24 जुलाई को महिला पर्यवेक्षक परीक्षा, आवेदन वापस लेने की सूचना जारी

Last Updated: Jun 16, 2026, 11:58 IST

RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026: आरएसएसबी ने महिला सुपरवाइजर के 72 पदों के लिए परीक्षा राजस्थान राज्य के 14 जिलों में आयोजित होने जा रही है। जो उम्मीदवार 24 जुलाई को परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे लेख में दिए ऑफिशियल शेड्यूल को देख सकते हैं। इसी के साथ जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते उन्हें आवेदन वापस लेने की सलाह दी जाती है। 

RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026
RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026

RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला पर्यवेक्षक की संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। 

यदि कोई कैंडिडेट किन्हीं कारण से इस परीक्षा में नहीं बैठना चाहते तो वे अपना फॉर्म 16 से 18 जून के बीच में withdraw कर सकते हैं।

RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026: आवेदन वापस लेने की सूचना

आरएसएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में जो उम्मीदवार किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएंगे। उनसे आवेदन वापस लेने की अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 16 से 18 जून, 2026  (रात 11.59) बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। 

आरएसएसबी महिला पर्यवेक्षक withdraw फोर्म

यहां क्लिक करें

RSSB Mahila Supervisor Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

महिला पर्यवेक्षक पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा 2026 के माध्यम से पूरा किया जाएगा। परीक्षा तिथि से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में दिए गए हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

संचालन निकाय

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पोस्ट नाम

महिला पर्यवेक्षक (Mahila Supervisor)

रिक्ति

72

विज्ञापन संख्या

02/2026

नई परीक्षा तिथि

24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)

आवेदन वापस लेने की तिथि 

16 से 18 जून, 2026  

अनुभागों की संख्या

2

प्रश्नों की संख्या

150

नकारात्मक अंकन

1/3 अंक

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

https://rssb.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Mahila Supervisor District List for Exam: परीक्षा केंद्र

महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई को राजस्थान राज्य के 14 जिलों में होने जा रहा है। इन 14 परीक्षा केंद्रों में अजमेंर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भिलवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, कोटा, जयपुर, झुंझुनू, जोधपुर, श्री गंगानगर और उदयपुर शामिल हैं।  

RSMSSB Mahila Supervisor Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न 

जो उम्मीदवार 24 जुलाई, 2026 को महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे नीचे टेबल में परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ सकते हैं। 

क्रमांक

विषय/टॉपिक

अंक

अवधि

भाग i – भाषा, तर्क और सामान्य ज्ञान

कुल अंक – 115

3 घंटे

1

सामान्य हिंदी

25

2

सामान्य अंग्रेजी

15

3

गणित और सामान्य तर्क

25

4

सामान्य ज्ञान

30

(बी)

पेशेवर गुण

20

भाग ii – पोषण, स्वास्थ्य और ईसीसी

कुल अंक – 85

(ए)

पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान एवं योजनाएँ

1

पोषण

10

2

जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में पोषण का महत्व

8

3

विकास निगरानी

8

4

प्रतिरक्षा

8

5

स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम

15

6

स्तनपान

8

7

रोगों के बारे में सामान्य जानकारी

8

(बी)

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई)

1

बाल विकास एवं परिचय

10

2

स्कूल और प्री-स्कूल शिक्षा के प्रति जागरूकता

10

कुल अंक (भाग i + भाग ii)

200

आरएसएसबी की ओर से महिला पर्यवेक्षक के एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।  

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 11:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News