This is an archived article last updated on Apr 11, 2025. The information may be outdated.

[लिंक एक्टिव] RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 जारी हुआ, अभी इस Link से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 11, 2025, 09:18 IST

RSSB Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय SSO ID और पासवर्ड की आवश्यकता होगी, इसलिए लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 OUT
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 OUT

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें rssb.rajasthan.gov.in, recruitment.rajasthan.gov.in, और sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। 

rajasthan.gov.in Admit Card 2025 RSMSSB Jail Prahari Admit Card Download Link 

राजस्थान सरकार के कारागार विभाग ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक को सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अब ऑनलाइन मोड में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने नीचे एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए सीधा लिंक प्रदान किया है।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Login Link (Active)

यहां क्लिक करें

RSSB Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

Jail Prahari Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

Jail Prahari Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न यहां देखें

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के विवरण इस प्रकार हैं:

  • प्रश्नों की संख्या और अंक: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 400 अंक निर्धारित हैं।

  • मार्किंग पैटर्न: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

  • परीक्षा की अवधि: अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

  • प्रश्नों का विभाजन:

    • विवेचना और तार्किक योग्यता: 45 प्रश्न।

    • सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान/सामाजिक विज्ञान और सम-सामयिक विषय: 25 प्रश्न।

    • राजस्थान का इतिहास, संस्कृत, कला, भूगोल इत्यादि: 30 प्रश्न।

  • नियुक्ति के पद: इस भर्ती के माध्यम से कुल 803 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Jail Prahari Admit Card Kaise Download Kare?

  1. वेबसाइट पर जाएं: recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. एडमिट कार्ड लिंक चुनें: "Admit Card For" के लिंक पर क्लिक करें।

  3. विवरण दर्ज करें: अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. कैप्चा कोड दर्ज करें: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: "Get Admit Card" पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

Rajasthan Jail Prahari Exam Admit Card: क्या परीक्षा में कोई Negative marking है?

हाँ, राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा में तीन विषयों से 100 प्रश्न होंगे: रीजनिंग, सामान्य अध्ययन और राजस्थान का सामान्य ज्ञान। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा।

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Bharti Admit card 2025: कितने पदों की होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जेल प्रहरी भर्ती 2025 के लिए कुल 803 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 750 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों (Non-TSP Areas) के लिए और 53 पद अनुसूचित क्षेत्रों (TSP Areas) के लिए निर्धारित हैं।

Jail Prahari Admit Card Link OUT

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet

RSSB Admit Card: Jail Prahari एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा  के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी:

  1. आवेदन संख्या (Application Number): यह संख्या आपके आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्त हुई थी।

  2. जन्म तिथि (Date of Birth): आपकी जन्म तिथि, जो आपने आवेदन पत्र में दर्ज की थी।

Jail Prahari Admit Card 2025 Out

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज, 8 अप्रैल, 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड-हाइलाइट्स

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेल प्रहरी (जेल वार्डर) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जा रही है। जिसके लिए एडमिट कार्ड आज यानि 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया है।उम्मीदवार अपनी SSO ID की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान के कारागार विभाग के तहत कुल 803 रिक्तियों की घोषणा की गई है। एडमिट कार्ड में आवेदकों को अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा शिफ्ट, समय, परीक्षा केंद्र और अन्य प्रासंगिक विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए। एडमिट कार्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देखें:

संगठन का नाम

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम

जेल प्रहरी

रिक्तियों की संख्या

803

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा तिथि 2025

12 अप्रैल 2025

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा शहर विवरण

05 अप्रैल 2025

राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 तिथि

08 अप्रैल 2025

आधिकारिक वेबसाइट

rsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 Kaise Download Kare?

राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें।
  3. जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Rajasthan Jail Prahari Exam Pattern 2025: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा पैटर्न 

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • लिखित परीक्षा
  • प्रश्नों की संख्या: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल अंक: 400 अंक
  • समय: 2 घंटे
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

विषय

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम प्रश्न

समय अवधि

सामान्य अध्ययन (General Studies)

25

100

2 घंटे

सामान्य बुद्धि एवं तर्क (General Intelligence & Reasoning)

45

180

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

30

120

कुल

100

400

2 घंटे

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 11, 2025, 09:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News